By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राज ठाकरे से मिले अजित पावर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

राज ठाकरे से मिले अजित पावर

Last updated: February 14, 2019 10:43 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE
मुंबई:एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को एमएनएस चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की। यह मुलाकात दादर में हुई। दादर में रहने वाले दोनों के एक कॉमन मित्र के घर दोनों नेता मिले और दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। चुनावी माहौल में इस मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मंगलवार को ही अजित पवार ने राज ठाकरे को चुनाव में एनसीपी के साथ आने का ऑफर दिया था। वह भी तब जबकि कांग्रेस एमएनएस को साथ लेने के खिलाफ है। इतना ही नहीं खुद शरद पवार भी एमएनएस को कांग्रेस-एनसीपी महागठबंधन का हिस्सा बनाने के मामले में अपने हाथ झाड़ चुके हैं।

जाहिर है दोनों नेताओं के बीच चुनावी समीकरण को लेकर ही चर्चा हुई है। पिछले दिनों एनसीपी के बड़े नेता छगन भुजबल भी राज ठाकरे से मिलने उनके घर गए थे। भुजबल का संबंध नाशिक से है और नाशिक में एमएनएस का अच्छा जनाधार रहा है। मुंबई में एनसीपी के हिस्से में उत्तर पूर्व की सीट आई है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच नाशिक और मुंबई की सीटों के बारे में बातचीत हुई होगी।

शिवसेना से एमएनएस अच्छी
एमएनएस को लेकर एक ताजा डिवेलपमेंट यह भी है कि कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने एमएनएस की तारीफ की है। देवडा ने कहा कि शिवसेना से एमएनएस अच्छी है। एमएनएस शिवसेना की तरह मौकापरस्त नहीं है। क्योंकि शिवसेना ने अपने स्वार्थ के लिए मोदी का फायदा उठाया और सत्ता का सुख भोगा। अब जब मोदी की लोकप्रियता कम हो रही है, तो शिवसेना मोदी के खिलाफ टिप्पणियां कर रही है।
पवार, भुजबल की उम्मीदवारी पर लगेगी मोहर!
लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए एनसीपी संसदीय समिति की आज मुंबई में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में होने वाली इस बैठक में कई फैसले होने हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और छगन भुजबल समेत अन्य उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पर मोहर लगने का है। गुरुवार की सुबह 11 बजे यशवंतराव चव्हाण केंद्र में एनसीपी के दिग्गज नेता जमा होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने शरद पवार से माढा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। इसके पहले पवार ने लगातार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।
किसके कहां से लड़ने के आसार
एनसीपी नेता छगन भुजबल नाशिक से, कोल्हापुर से वर्तमान सांसद धनंजय महाडिक, सातारा से उदयन राजे भोसले, बारामती से सुप्रिया सुले, मावल से पार्थ पवार लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते है। ठाणे से गणेश नाईक को उम्मीदवारी मिलने की संभावना है। एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि फिलहाल सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है।
मिले कांग्रेस-एनसीपी नेता
बुधवार को विधानसभा के नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे के घर पर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से अशोक चव्हाण, माणिकराव ठाकरे, विजय वडेट्टीवार, एनसीपी की ओर से अजित पवार, छगन भुजबल, जयंत पाटील, धनंजय मुंडे और जितेंद्र आव्हाड शामिल थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत ने रूस के साथ किया 7.47 लाख AK राइफलों का करार
Next Article पीवी सिंधु ने कहा, मैं अब भी सीख रही हूं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?