By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने रूस के साथ किया 7.47 लाख AK राइफलों का करार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भारत ने रूस के साथ किया 7.47 लाख AK राइफलों का करार

Last updated: February 14, 2019 10:30 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:72,400 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ करार के बाद भारत सरकार ने रक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा फैसला लिया है। बुधवार देर शाम केंद्र सरकार ने रूस के साथ मिलकर करीब 7 लाख 47 हजार कलाश्निकोव राइफलों के निर्माण के करार का फैसला किया है। इन राइफलों को बनाने के लिए प्लांट उत्तर प्रदेश के अमेठी में लगाया जाएगा।
दोनों देशों की सरकारों के बीच होने वाले इस करार के तहत रूस की कलाश्निकोव कंसर्न और भारत का ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड मिलकर AK-47 की तीसरी पीढ़ी की राइफलें AK-203 तैयार करेंगे। दोनों देशों के बीच आधिकारिक समझौते पर दस्तखत इस हफ्ते के आखिर तक होने की संभावना है। उसी वक्त करार से जुड़ी कीमत, समयसीमा जैसी अन्य जरूरी जानकारियां सामने आएंगी।
आपको बता दें कि यह समझौता रक्षा मंत्रालय के उस प्रस्ताव के तहत हो रहा है जिसमें मंत्रालय ने साढ़े छह लाख राइफलों की खरीद के लिए ‘अभिरुचि पत्र’ मांगे थे। ये राइफलें पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम के तहत भारत में ही बनाई जाएंगी। इस करार में भारत सरकार की पॉलिसी के तहत ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के पास मेजॉरिटी शेयर 50.5 फीसदी रहेगा, जबकि रूस के पास 49.5 फीसदी शेयर होंगे।
इसी हफ्ते केंद्र सरकार ने 72,400 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि फास्ट ट्रैक प्रोक्योरमेंट (एफटीपी) के तहत एसआईजी जॉर असॉल्ट राइफल्स के लिए US के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। सालभर के भीतर अमेरिकी कंपनी एसआईजी जॉर से 72,400 7.62एमएम राइफलें मिल जाएंगी। फिलहाल भारतीय सुरक्षाबल 5.56×45 एमएम इनसास राइफलों से लैस हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पहली बार राहुल और केजरीवाल दिखे साथ, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- साथ मिलकर काम करेंगे
Next Article राज ठाकरे से मिले अजित पावर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?