By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्कूल में बच्चे के साथ कोई भी हादसा हुआ तो जेल जाएंगे प्रबंधक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

स्कूल में बच्चे के साथ कोई भी हादसा हुआ तो जेल जाएंगे प्रबंधक

Last updated: February 13, 2019 8:30 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:आने वाले समय में यदि स्कूल में बच्चे के साथ कोई हादसा हुआ और स्कूल में सुरक्षा से जुड़ी कमियां पाई गईं तो स्कूल प्रबंधकों को जेल भी जाना पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से तैयार की जा रहे स्कूल सुरक्षा नियमों में यह प्रावधान किया जा रहा है। मंत्रालय ने स्कूल सुरक्षा नियमों को लेकर हितधारकों से राय लेना शुरू कर दिया है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मार्च महीने में यह नियम जारी कर दिए जाएंगे।

वर्ष 2017 में गुरुग्राम के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में एक छात्र की सनसनीखेज हत्या के बाद ऐसे मामलों में प्रबंधन की जवाबदेही तय करने को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 11 अप्रैल 2018 को सरकार से छह महीने के अंदर स्कूल सुरक्षा से नियम बनाने का आदेश दिया था। बाद में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नियम तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 31 मार्च 2019 तक की अनुमति मांग ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने हिन्दुस्तान को बताया कि मार्च में इन नियमों को जारी करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 2017 में स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक मैनुअल जारी किया था, इसे ही आधार बना कर नए नियम तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, इसे और सख्त बनाने के लिए मंत्रालय ने इसमें कुछ नए प्रस्ताव जोड़े हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा नियमों में हीलाहवाली बरतने वाले स्कूल के प्रबंधकों को जेल भेजने की प्रस्ताव शामिल है।

इसके अलावा, एनसीपीसीआर के दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया था कि 164 सुरक्षा पैमाने में एक का भी उल्लंघन करने पर पहली बार स्कूल के कुल राजस्व का एक फीसदी, दो दोबारा उल्लंघन करते जाए पकड़े जाने पर कुल राजस्व का तीन फीसदी और तीसरी बार उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर कुल राजस्व का 5 फीसदी जुर्माना वसूलना चाहिए। इसके बाद फिर स्कूल सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर जिला अधिकारी को स्कूल का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का भी अधिकार देने की बात कही गई है। इन प्रस्तावों पर भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय सहमत है।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल सुरक्षा नियमों के प्रस्तावों पर हितधारकों की बैठक 14 फरवरी और 19 फरवरी को बुलाई गई है। इसमें राज्य सरकारों के अधिकारी, एनसीपीसीआर के प्रतिनिधि, कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल और गैर-सरकारी संगठनों के लोग शामिल हैं। इनसे चर्चा के बाद सुरक्षा नियमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और मार्च महीने में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई मियाद खत्म होने से पहले इसे जारी कर दिया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article NASA ने बताया, पेड़-पौधे लगाने में सबसे आगे हैं भारत, चीन
Next Article दिल्ली NCR: बारिश और ओलावृष्टि से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?