By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अरविंद केजरीवाल बोले, मोदी-राहुल नहीं कोई और बनेगा प्रधानमंत्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अरविंद केजरीवाल बोले, मोदी-राहुल नहीं कोई और बनेगा प्रधानमंत्री

Last updated: February 11, 2019 10:07 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव  के बाद मोदी और राहुल गांधी दोनों में से कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बनेगा। उन्होंने कहा 2019 के चुनाव में कोई और ही प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में उसे बचाने के लिए हम सब को मिलकर लड़ना होगा। मुख्यमंत्री शास्त्री पार्क में फ्लाईओवर के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोक निर्माण मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में दोनों फ्लाईओवर का शिलान्यास किया। इससे शास्त्री पार्क चौक और सीलमपुर फ्लाईओवर पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। दोनों फ्लाईओवर की अनुमानित लागत 303.31 करोड़ रुपये है। केजरीवाल ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर बनने के बाद आईएसबीटी से शाहदरा तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनेगा। इससे कश्मीरी गेट से पूर्वी दिल्ली की आवाजाही आसान होगी।

इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट पर ‘आप’ को जिताएं, ताकि विकास के कामों में तेजी लाई जा सके। उद्घाटन के मौके मंत्री सतेंद्र जैन के अलावा आम आधमी पार्टी के उत्तर पूर्वी लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय भी मौजूद रहे।

‘आप’ के नेतृत्व में जुटेगा विपक्ष
कोलकाता के बाद विपक्षी दल एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में हुंकार भरेंगे। बुधवार को जंतर-मंतर पर तानाशाही हटाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन होने जा रहा है।  इस रैली की जिम्मेदारी ‘आप’ संभाल रही है। गैर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के लिए प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाला हुआ है। हालांकि कांग्रेस इसमें शामिल होगी या नहीं इसे लकर असमंजस बरकरार है। केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता को साबित करने के लिए ‘आप’, टीडीपी, टीएमसी ने रैली में शामिल होने को लेकर अपनी हामी भर दी है। ‘आप’ ने रैली को सफल बनाने के लिए अपने सभी विधायकों को निर्देश जारी किया है। ‘आप’ नेताओं से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी विपक्षी दलों को एक साथ लाने को लेकर काम कर रही हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुलजी, अपनी राजनीति के लिए सेना और शहीदों का अपमान न कीजिए: राठौड़
Next Article धौनी ने टीम के लिए बहुत किया, उनसे ये बातें सीखीं: विजय शंकर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?