सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से 73,000 असॉल्ट राइफलों की खरीद को दी मंजूरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से 73,000 असॉल्ट राइफलों की खरीद को दी मंजूरी

Last updated: February 3, 2019 8:36 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:सीमा पर तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की तैयारी चल रही है। रक्षा मंत्रालय ने पैदल सेना के आधुनिकीकरण की ओर अहम कदम उठाते हुए अमेरिका से करीब 73,000 असॉल्ट राइफलों को खरीदने के सेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह काफी समय से लंबित था। इनकी खरीदारी पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खास बात यह है कि इन राइफलों को एफटीपी (फास्ट ट्रैक प्रोक्युरमेंट) रूट से खरीदा जाएगा यानी यह सामान्य खरीद प्रक्रिया से काफी तेज होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसआईजी सॉयर राइफलों की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिनका इस्तेमाल चीन के साथ लगती करीब 3,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात जवान करेंगे।
बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल मार्च में सीमित संख्या में असॉल्ट राइफलों और कार्बाइनों के लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल्स) जारी किया था। पाकिस्तान और चीन की सीमा पर तैनात जवानों को इन हथियारों से लैस किया जाना है।
सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी बलों के साथ-साथ कई अन्य यूरोपीय देश भी इन राइफलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हें त्वरित खरीद प्रक्रिया (फास्ट ट्रैक प्रोक्युरमेंट) के तहत खरीदा जा रहा है। सौदे में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अनुबंध एक सप्ताह में तय होने की उम्मीद है। अमेरिकी कंपनी को सौदा तय होने की तारीख से एक साल के भीतर राइफलों को भेजना होगा।’
सेना के सूत्रों ने बताया कि अमेरिका द्वारा निर्मित राइफलें इंसास राइफलों का स्थान लेंगी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैदल सेना पाकिस्तान और चीन से लगती भारत की सीमाओं समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा खतरों पर विचार करते हुए विभिन्न हथियार प्रणालियों की त्वरित खरीद पर जोर दे रही है। अक्टूबर 2017 में सेना ने करीब 7 लाख राइफलों, 44,000 लाइट मशीन गन और करीब 44,600 कार्बाइन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। सेना ने करीब 18 महीने पहले इशापुर स्थित सरकारी राइफल फैक्ट्री द्वारा निर्मित असॉल्ट राइफलों को खारिज कर दिया था क्योंकि वे परीक्षण में नाकाम रही थीं। इसके बाद सेना ने वैश्विक बाजार में राइफलों की तलाश शुरू की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तालिबान से नहीं होगी भारत की कोई सीधी बात
Next Article श्री लंका: वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 73 भारतीय गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इंडिया के टॉप 1%: कंगना रनौत की ‘क्वीन’ का ज़िक्र छिड़ते ही अनिल कपूर ने किया खुलासा—“सुनीता अकेले हनीमून पर गई थीं”
entertainment
September 27, 2026
मैन ऑफ द मासेस NTR स्टारर ‘देवरा’ के शानदार 2 साल हुए पूरे!
entertainment
September 27, 2026
स्वास्थ्य और परिवार- खुशियों का आधार परिवार उत्कर्ष कार्यशाला का आयोजन
social
September 27, 2026
अल्पोपधि होने का करें प्रयास : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?