कोलंबो:अमेरिका के बाद अब श्री लंका में भी वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीयों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। श्री लंका में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 73 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। इमिग्रेशन ऐंड एमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भारतीय मूल के 49 लोगों को मतुगामा की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया है। वे वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रह रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने इंगीरिया की एक फैक्ट्री में काम करने 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर भी वीजा अवधि खत्म होने के बाद वहां रहने का आरोप था।
गिरफ्तार किए गए लोगों को मिरिहाना के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भारत वापस भेज दिया जाएगा।
श्री लंका: वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 73 भारतीय गिरफ्तार

