By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हो गया साफ, 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

हो गया साफ, 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत

Last updated: February 1, 2019 5:57 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

गुरुग्राम:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने साफ किया कि करों में छूट नहीं मिलने के बावजूद भारत के 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार को कोई खतरा नहीं है। इसके साथ ही इन दोनों टूर्नामेंटों की मेजबानी को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर विराम लग गया।
भारत ने 2016 टी-20 विश्व कप की मेजबानी की थी और इस दौरान आइसीसी को कर छूट नहीं मिली थी। उसके बाद आइसीसी ने बीसीसीआइ से 23 मिलियन डॉलर (161 करोड़ रुपये) का भुगतान करने के लिए कहा था। रिचर्डसन ने कहा, ‘विश्व क्रिकेट के लिए करों में छूट पाना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर एक पैसा जो आइसीसी के राजस्व को बनाता है, उसे खेल में वापस लगा दिया जाता है। यह वेस्टइंडीज जैसे देशों की मदद करता है जो ज्यादा राजस्व पैदा नहीं कर पाते, लेकिन इसके बावजूद भारत से मेजबानी छीनने की कोई योजना नहीं है और मुझे विश्वास है कि हम अंत में करों में छूट पाने में सफल होंगे। हमारे पास अभी काफी समय है।’ इस दौरान आइसीसी और कोका-कोला के बीच अगले पांच साल के लिए वैश्विक साझेदारी की घोषणा की गई।
विश्व कप के लिए भारत सर्वश्रेष्ठ टीम : रिचर्डसन ने कहा कि 2019 विश्व कप में भारत सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ विराट कोहली की टीम को भी खिताब के दावेदारों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में चौथे वनडे मैच में सिर्फ 92 रन पर ढेर होने से भारतीय टीम की ताकत को कमतर नहीं समझना चाहिए। रिचर्डसन ने विराट की टीम की सौरव गांगुली की अगुआई वाली टीम से तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान टीम हर तरह से मजबूत है, जबकि पूर्व में भारतीय टीम की गेंदबाजी कमजोर थी और गांगुली की अगुआई में भारतीय टीम विश्व कप 2003 के फाइनल में पहुंची थी। गांगुली वाली टीम में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे शानदार बल्लेबाज थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर थी, जिससे टीम कई बार अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाई थी। उन्होंने कहा कि आइसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में ज्यादातर भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा जाता है, लेकिन 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है और रैंकिंग के आधार ग्रुप तैयार किए गए हैं।
पांड्या विवाद के बावजूद भारतीय टीम अच्छा व्यवहार करने वाली : रिचर्डसन से पांड्या की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह सदस्य देश के लिए चिंता का विषय है और आमतौर पर भारतीय टीम बहुत अच्छा व्यवहार करने वाली टीम है। वे अंपायरों के फैसले को स्वीकार करते हैं और सच्ची खेल भावना से खेलते हैं। वे अच्छा खेलते हैं और विराट कोहली इस खेल के बेहतरीन दूत हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लुभावने अंतरिम बजट के बाद बोले पीएम मोदी- ये तो अब सिर्फ एक ट्रेलर है
Next Article महिला मंडल का घाटकोपर से कैंसर अवेयरनेस का आग़ाज़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?