मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका मंजु कुमठ ,सह संयोजिका भावना चपलोत, आशा तातेड़ के मार्गदर्शन में घाटकोपर गुरुकुल स्कूल में कैंसर जागरूकता और मैमोग्राफी कैंप का एक फ़रवरी 2019 को प्रातः 9 बजे आयोजित किया गया. हेल्पींग हेंड फॉर कैंसर केयर इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश अडवानी और मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती गीता आडवानी के द्वारा ४० ज़रूरतमंद बहनों का मोबाइल मैमोग्राफी द्वारा नि:शुल्क जाँच कराई गई। डॉक्टर पूजा पलेजा ने कैंसर जागरुकता और इसके लक्षण और केसे इससे बचा जाए बहनों को जागरूकता के साथ जानकारी प्रदान की।
गुरुकुल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नीला मेहेर ने सभी का स्वागत किया मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला ने अपने जोशीले वक्तव्य में कहा कि कहा कि आज १ फ़रवरी को वेलनेस अवेयरनेस महीने का घाटकोपर महिला मंडल ने शुभ शुरुआत के साथ आग़ाज़ किया है। और आगामी एक महीने तक यानी की 28 दिन तक इस अवेयरनेस प्रोग्राम का कार्यक्रम पूरी मुंबई में अलग अलग क्षेत्रों में होता रहेगा।वाइस प्रिंसिपल श्रीमती जाह्न्वी और स्कूल के मैनेजिंग कमिटी का सराहनीय सहयोग रहा। अखिल भारतीय महिला मंडल अध्यक्षा कुमुद कच्छारा राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड़ मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य कांता तातेड़ मुंबई महिला मंडल कोषाध्यक्ष अंजू बापना पुष्पा मादरेचा,लक्ष्मी सोनी,अंजू कोठारी की विशेष उपस्थिति रही। मुंबई सभा अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़, घाटकोपर युवक परिषद अध्यक्ष लोकेश डांगी, मंत्री राकेश बड़ाला आदि गणमान्य महानुभाव उपस्थिती रही। उपस्थित सभी सदस्यों ने महिला मंडल घाटकोपर की संयोजिका मंजु कुमठ और उनकी पूरी टीम का मानव सेवा के लिए जो कार्य किया और विशेष तौर से ज़रूरतमदं बहनों का प्रशिक्षण व फ़्री चेकअप करवाया इसके लिए सभी ने एक स्वर में तारीफ़ की।
महिला मंडल का घाटकोपर से कैंसर अवेयरनेस का आग़ाज़

