मुम्बई : गुरुवार को डोम्बिवली सभा भवन में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द के सनिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा डोम्बिवली द्वारा गुरुशरणं यात्रा केे बैनर का अनावरण डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी, मंत्री कैलाश सियाल, अभातेयुप सेे
जगदीश परमार, तेयुप अध्यक्ष ललित सिंघवी, मंत्री सुरेश बैद, संयोजिका सरोज सिंघवी, यात्रा के संयोजक राकेश कोठारी, सह संयोजक ललित मेहता, कोषाध्यक्ष ललित परमार के हाथों किया गया।
शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने फरमाया की गुरु शरण में जाने का सबसे सुनहरा अवसर होता है आचार्य श्री की रास्ते की सेवा करना। जगदीश परमार ने कहा कि मेरा शौभाग्य समझता हूँ कि मेरे परिवार को इस यात्रा का प्रायोजक बनने का अवसर तीसरी बार मिला हैं। गुरु देव की रास्ते की सेवा का लाभ लेना सबसे बड़ा काम समझता हूँ। तेयुप अध्यक्ष ललित सिंघवी ने कहा कि इस यात्रा से अब तक 40 से ज्यादा लोग अपने नाम दे कर जुड़ चुके है। हमें उम्मीद है कि अभी और 10 से 15 लोगों के नाम इसमे जुड़ेंगे। साथ ही संपूर्ण तेयुप टीम हमारे मुख्य प्रायोजक जगदीश परमार के प्रति आभार प्रगट करता हूँ।
गौरतलब है कि यह यात्रा 13 मार्च केरल के चतन्नूर से शुरू होगी और त्रिवेंद्रम 17 मार्च को खत्म होगी। ईस अवसर पर मुम्बई सभा उपाध्यक्ष भगवती पटवारी, प्रकाश कच्छारा, सुंदर परमार, सोहनलाल सिंघवी, रमेश मादरेचा, शांतिलाल कोठारी, भंवरलाल डांगी, रोशनलाल मादरेचा, शांतिलाल सिंघवी, सागर इनटोदिया आदि की उपस्थिति रही।
डोम्बिवली में गुरुशरणं यात्रा के बैनर का हुआ अनावरण

