By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हैमिल्टन में टीम इंडिया ने बनाया 7वां ‘शर्मनाक’ स्कोर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

हैमिल्टन में टीम इंडिया ने बनाया 7वां ‘शर्मनाक’ स्कोर

Last updated: January 31, 2019 12:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

हैमिल्टन:न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार (31 जनवरी) को हैमिल्टन के सेडन पार्क पर खेले गए चौथे वनडे मैच (India vs New Zealand) में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का स्कोर 3-1 कर दिया है। हालांकि, भारत ने पहले से ही इस सीरीज में अजेय बढ़त बनाई हुई है। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डि ग्रैंडहोम की तूफानी गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए।

ट्रेंट बोल्ट ने लगातार 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर पांच जबकि ग्रैंडहोम ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिससे भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 30.5 ओवर में ढेर हो गई। टाड एस्टल (नौ रन पर एक विकेट) और जिमी नीशाम (पांच रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया। टीम इंडिया 30.5 ओवर में ही सिर्फ 92 रनों पर ढेर हो गई।

कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं छू पाया 20 का आंकड़ा
भारत का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू पाया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक नाबाद 18 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या (16), कुलदीप यादव (15) और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। पदार्पण कर रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने नौ रन बनाए।

वनडे अंतरराष्टूीय क्रिकेट में भारत का न्यूनतम स्कोर 54 रन है जो उसने शारजाह में 2000 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने दाम्बुला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 88 रन बनाए थे।

यह भारत का सातवां सबसे कम स्कोर रहा:  
54 vs श्रीलंका, 2000
63 vs ऑस्ट्रेलिया 1981
78 vs श्रीलंका,1986
79 vs पाकिस्तान 1978
88 vs न्यूजीलैंड 2010
91 vs साउथ अफ्रीका 2006
92 vs न्यूजीलैंड 2019

क्रिकेट इतिहास में भारत के 11 सबसे न्यूनतम वनडे स्कोर: 
– श्रीलंका के खिलाफ शारजाह (2000) में 54 रन
– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में (2000) में 63 रन
– श्रीलंका के खिलाफ कांपु में (1986) 78 रन
– पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट (1978) 79 रन
– न्यूजीलैंड के खिलाफ दांबुला (2010) 88 रन
– दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन (2006) 91 रन
– न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन (2019) 92 रन
– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी (2000) 100 रन
– वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद (1993) 100 रन
– श्रीलंका के खिलाफ दांबुला (2010) 193 रन
– श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो (2008) 103 रन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डोम्बिवली में गुरुशरणं यात्रा के बैनर का हुआ अनावरण
Next Article नारायण साईं के जन्मदिन को भक्तों ने दान दिवस के रूप में मनाया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?