By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: “वन फॉर ऑल, ऑल फ़ॉर वन” सीज़न-2  के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी, सैनिकों के सम्मान में सजेगी शानदार शाम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

“वन फॉर ऑल, ऑल फ़ॉर वन” सीज़न-2  के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी, सैनिकों के सम्मान में सजेगी शानदार शाम

Last updated: January 30, 2019 1:13 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई।  वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित होनेवाले देश के सबसे बड़े सैनिक सम्मान कार्यक्रम वन फ़ॉर ऑल ऑल फ़ॉर वन सीज़न 2 का शानदार आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में है। 31 जनवरी 2019 की शाम को एनएससीआय, वरली में  आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश पर अपना सब कुछ बलिदान करनेवाले शूरवीर सैनिकों और उनके परिवार के सदस्योँ को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नितिन गडकरी  (परिवहन एवं  सड़क परिवहन और राजमार्ग,  जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री) और श्री देवेन्द्र फड़नवीस ( मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र)  पद्मनाभ आचार्य (राज्यपाल नागालैंड), अतिथि विशेष लेफ़्टिनेंट जनरल एस के पराशर ( वीएसएम , जीओसी  जी ओ सी , एचक्यू , एमजी एंड जी एरिया ), विंग कमांडर जगमोहन नाथ ( बार टू एमवीसी ) , योगेन्द्रनाथ सिंह यादव  (परमवीर चक्र) , सयोंजक कर्नल सुधीर राजे ( रिटायर्ड ) सयुंक्त सयोंजक  कर्नल पी के कपूर (रिटायर्ड) और कर्नल एन वी शौचे (रिटायर्ड) उपस्थति रहेंगें। कार्यक्रम में आम नागरिक, स्टूडेंट्स , सरकारी और निज़ी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी के साथ ही भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, समाज कल्याण कार्यकर्ता,  अग्रणी व्यवसायी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
हिंदी फ़िल्म जगत से हेमा मालिनी , रजा मुराद , महिमा चौधरी , ज़ाएद ख़ान , गुलशन ग्रोवर , मोहन जोशी , श्रेयस तलपड़े , वरीना हुसैन  और करिश्मा कोटक   वीर सैनिकों के अदम्य साहस की कहानियाँ को साझा करेंगें।  अथर्व फ़ाउंडेशन द्वारा “वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन” सीजन २ के सफल आयोजन के लिए पुरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष रूप से वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन” सीज़न 2 के लिए पिछले एक महीनें से  अथर्व समूह के कर्मचारी, स्टूडेंट्स  और सामाजिक कल्याण से जुडे स्वयंसेवक प्रत्येक रविवार को गार्डन्स , लोकल ट्रेन एवं  स्टेशन , जॉगर्स ट्रॅक , मुंबई के सी बीच और क्लब्स में लोगो से मिलकर  “वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन सीज़न २” के  कार्यक्रम और  उद्देश्य से  परिचित कराया गया।  मुंबई में व्यवसायिक  गतिविधियों के केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स , गिरगाँव चौपाटी , वरली   और उपनगर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शरुवीर सैनिकों के पराक्रम की कहानियाँ , देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति , तिरंगा बाईक रैली, मोब फ़्लैश,  सहित देशभक्ति नारों के उदघोष के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को “वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन” से जोड़ा गया।
श्री सुनील राणे ( अध्यक्ष अथर्व फ़ाउंडेशन ) के नेतृत्व में पुरे  वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों में शहीदों के परिवार से मिलकर उनके पराक्रम और देश के लिए सब कुछ उत्सर्ग करने के बलिदान को याद करते हुवे परिवारों के सदस्यों को सम्मानित  किया गया। श्री सुनील राणे , कर्नल सुधीर राजे (रिटायर्ड ) और अथर्व फ़ाउंडेशन के सदस्योँ ने  पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, उत्तर प्रदेश , जम्मू कश्मीर के साथ ही   बेहद दुर्गम क्षेत्रों में  शहीदों के परिवार और  सेवानिवृत सैनिको  से मिलकर देश के लिए उनके अतुल्य बलिदान को याद करते हुवे सम्मानित किया।

शहीदों की बेटियों के लिए लैपटॉप वितरण
अथर्व फाउंडेशन ने शहीदों की बेटियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए  शहीदों की बेटियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने की एक अनूठी पहल की है | श्री नितिन गडकरी जी (परिवहन एवं  सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री)  और श्री संजय भाटिया जी (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट एवं कांडला पोर्ट ट्रस्ट अध्यक्ष) के नेतृत्व में अथर्व फाउंडेशन ने  मुंबई पोर्ट ट्रस्ट द्वारा 100, जवाहरलाल पोर्ट ट्रस्ट द्वारा 100 और कांडला पोर्ट ट्रस्ट की तरफ़ से 100 प्राप्त लैपटॉप को  भारत के विभिन्न राज्यों में आधुनिक शिक्षण विकास के लिए  जिला सैनिक बोर्ड और स्टेट सैनिक वेलफेयर बोर्ड के साथ मिलकर शहीदों की बेटियों को वितरित किये गए  |  अथर्व फाउंडेशन शहीदों के परिवारों और उनकी बेटियों की शिक्षा के प्रति योगदान देने के लिए तत्पर है |
इस अवसर पर श्री सुनील राणे ( अध्यक्ष अथर्व फ़ाउंडेशन )  के कहाकि  “वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन” सीजन २ के  सफल आयोजन  के लिए प्रतिबद्ध अथर्व फ़ाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य  देश के शूरवीर सैनिकों के सम्मान और सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहना है  कई सामाजिक कल्याण के कार्य करनेवाली संस्थाएं, शिक्षण संस्था थलसेना  , जल सेना और वायु सेना , वरिष्ठ राजनैतिक व्यक्तित्व  इस अभियान से जुड़े है । सीमा पर  तैनात सैनिको का  अधिकतम कल्याण ही वन फॉर ऑल , ऑल फ़ॉर वन का प्रथम और मुख्य उद्देश्य है।
अथर्व फाउण्डेशन मूलरूप से अथर्व एजुकेशन ट्रस्ट की एक सामाजिक पहल है। श्री सुनील राणे ( अध्यक्ष अथर्व फ़ाउंडेशन ) की संकल्पना और दूरदर्शी नेतृत्व में अथर्व फ़ाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और युवाओं को सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध करना है। अथर्व फाउंडेशन भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्ल चाइल्ड एजुकेशन,  शहीदों के परिवारों का सम्मान एवं सहयोग,  महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित जैसे काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टीवी पर विवेक अग्निहोत्री एवं पल्लवी जोशी की ‘भारत की बात’
Next Article अनीता कंवल के नए डिज़ाइनर स्टूडियो पर पहुंचे सितारे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?