मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ‘भारत की बात’ नामक कार्यक्रम टीवी पर लेकर आए हैं। यह कार्यक्रम देश की सकारात्मकता, सकारात्मक जगहों, सकारात्मक लोगों और सकारात्मक मुद्दों पर आधारित है तथा देश में बढ़ रही नकारात्मकता के मद्देनजर इसका निर्माण किया है। इस कार्यक्रम की प्रस्तुतकर्ता मशहूर अभिनेत्री पल्लवी जोशी हैं।
‘सुरभि सलोनी’ ने पिछले दिनों विवेक अग्निहोत्री के घर इन्हीं विषयों को लेकर बातचीत की। इस दौरान अपने शो ‘भारत की बात’ को लेकर विवेक एवं पल्लवी ने खुलकर बात की। यह कार्यक्रम न्यूज 18 के चैनलों पर प्रसारित हो रहा है। विवेक अग्निहेत्री एवं पल्लवी ने काफी रिसर्च के बाद इस कार्यक्रम का निर्माण किया है।
विवेक कहते हैं कि दुनिया के सबसे बेहतरीन लोकतंत्र भारत में तमाम ऐसी चीजें हैं जिसके लिए तमाम देश तरसते हैं, ऐसे में देश को कोसने वालों को समझना चाहिए कि हमारा देश तमाम देशों की तुलना में उत्कृष्ट है, इसलिए हमें खुश होकर गर्व करना चाहिए। ‘भारत की बात’ में देश की ऐसी ही अनमोल चीजों को हमने दिखाया है। इनमें तमाम ऐसी भी चीजों को हमने शामिल किया है, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही नहीं है और नकारात्मकता के चलते अच्छी चीजों पर बजाए गर्व करने के वेे देश को कोसते रहते हैं।
जैसा कि इनका पहला एपिसोड डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) पर आधारित है। इसमें इन्होंने अपने देश के बेहतरीन लोकतंत्र पर बात की है। उन्होंने उसमें बताने की कोशिश की है कि रामराज्य के समय भी लोकतंत्र था, उस समय के राजा भगवान राम खुद जनता के सुझाव मांगते थे। कुल मिलाकर इस सिरीज की निर्मात्री व प्रस्तोता पल्लवी जोशी ने लोकतंत्र के तमाम पहलुओं और तत्वों का उल्लेखनीय करके यह बताने की कोशिश की है कि वाकई हमारा देश हर मामले में अच्छाई बेहतर है। इसलिए उन नकारात्मक चीजों को दरकिनार करके सकारात्मक पहलुओं पर गर्व करना चाहिए।
इसी तरह इनका दूसरा एपिसोड एग्रीकल्चर अर्थात कृषि पर आधारित है जिसमें देश में कृषि के विभिन्न पहलुओं पर बात करते हैं। यही नहीं कृषि को लेकर इन्होंने काफी रिसर्च किया है और मानव सभ्यता के आयामों से लेकर मुगलों और अंग्रेजों के शासन से लेकर वर्तमान का भी इसमें उल्लेख किया है।
इसी तरह तीसरा एपिसोड इंडस्ट्रीज पर आधारित है। इस एपिसोड में भी इन्होंने जबरदस्त रिसर्च करके इसे बेहतर बनाकर लोगों के समक्ष पेश करने की शानदार कोशिश की है।
चौथा एपिसोड इकॉनॉमी, बैंकिंग एवं फाइनेंस पर, पांचवां इंफ्रास्ट्रक्चर, छठा पावर एवं एनर्जी तथा सातवां स्वच्छ भारत को लेकर बनाया गया है। यह फिलहाल टीवी 18 के विभिन्न चैनल्स एवं ‘आईएम बुद्धा’ यूट्यूब पर उपलब्ध है। इसकी संकल्पना व सिरीज का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। टाइटल सांग सोनू निगम ने गाया है, जो बेहद प्रभावशाली है। इसे लेकर हमने सूत्रधार पल्लवी जोशी से भी बात की। पल्लवी ने कहा कि टीवी, अखबार, सोशल मीडिया नकारात्मक खबरों से भरे पड़े हैं, ऐसे में सकारात्मकता कहीं नजर ही नहीं आती। बच्चे उन्हीं नकारात्मक सवालों के बीच उल्टे-सीधे सवाल करते हैं। हम खुद लोगों से सीधे इंट्रेक्ट नहीं हो पाते। ऐसे में सकारात्मक चीजों की बहुत जरूरत थी, जिसे हमने ‘भारत की बात’ के जरिए पूरी करने की कोशिश की है।
टीवी पर विवेक अग्निहोत्री एवं पल्लवी जोशी की ‘भारत की बात’

