सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मस्जिद, मदरसों के नाम पर विदेशों से आने वाली रकम पर जांच एजेंसी की नजर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मस्जिद, मदरसों के नाम पर विदेशों से आने वाली रकम पर जांच एजेंसी की नजर

Last updated: January 27, 2019 8:13 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश के अलग-अलग हिस्सों में कट्टरपंथ का प्रसार करने के लिए आतंकी समूह करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। जांच एजेंसी एनआईए को एफआईएफ और आईएस प्रेरित आतंकी समूह हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम मामले में पकड़े गए लोगों से एक बात साझा मिली है कि कट्टरपंथ को आतंकी समूह अपनी ताकत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मदरसों, धार्मिक स्थानों के अलावा आधुनिक संचार माध्यमों, ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर कट्टरता के बीज बोए जा रहे हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि कट्टरपंथी विचारधारा का प्रसार करने के बाद युवाओं को आतंकवाद के फेर में उलझाना आसान हो जाता है। जांच एजेंसी की नजर मस्जिद, मदरसों के नाम पर विदेशों से आने वाले पैसे पर है।

कई राज्यों में असर

एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कट्टरपंथ बड़ी चुनौती बन रहा है। यूपी, बिहार, राजस्थान, केरल, जम्मू कश्मीर तक अलग-अलग मामलों में पकड़े गए लोगों से यह इनपुट पुख्ता तौर पर मिला है कि कट्टरता के लिए आतंकी समूह फंडिंग कर रहे हैं। हवाला के जरिए पहुंचाई जा रही धनराशि का मकसद यह है कि युवाओं को कट्टरपंथ में झोंककर उन्हें जेहाद और इस्लामिक देश के नाम पर आतंकवाद के लिए प्रेरित किया जाए। युवाओं को कट्टरपंथ से जुड़े साहित्य बांटकर, वीडियो दिखाकर, धार्मिक शिक्षा के नाम पर और सोशल मीडिया पर ब्रेनवाश करके गुमराह किया जा रहा है।

अलग-अलग तरीके से प्रसार

एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पिछले एक दो साल में कश्मीर में वहाबी विचारधारा जबरदस्त तरीके से अपना असर दिखा रही है। सऊदी अरब से कट्टरपंथी मौलवी यहां आए हैं। मस्जिदों में कट्टरपंथी शिक्षा दी जा रही है। इसी तरह पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में मदरसे व मस्जिदों को कट्टरपंथ का अड्डा बनाने की कोशिश हुई है। केरल में आईएस के नाम पर कट्टरता का प्रसार करने की कोशिश तेज हुई है। फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन के आतंकी फंडिंग मामले में जयपुर से पकड़े गए मोलानी से भी खुलासा हुआ कि कट्टरता के लिए बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया जा रहा है। इसी आईएस प्रेरित समूह हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम में पकड़े गए कई युवा कट्टरपंथ के असर से आतंकी समूह से जुड़ने को तैयार हुए।

ऑनलाइन माध्यमों पर निगरानी

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस नए खतरे से निपटने के लिए इसको कायदे से चिह्नित करने की भी जरूरत है। धार्मिक संस्थानों के अलावा ऑनलाइन स्रोत पर निगरानी की जा रही है। कारण, एक चलन यह भी देखने में आया है कि कट्टरता से प्रभावित संदिग्ध छद्म नामों से सोशल मीडिया पर अपना जाल फैलाने का प्रयास करते हैं। कई कट्टरपंथी सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों की वजह से एजेंसी की गिरफ्त में आए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सिंधु जल समझौते के तहत अगले सप्ताह चेनाब नदी बेसिन दौरा करेगी पाक टीम
Next Article यमुना में चलेंगे जहाज, दिल्ली को मिलेगी डबलडेकर एयरबस: नितिन गडकरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?