सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यमुना में चलेंगे जहाज, दिल्ली को मिलेगी डबलडेकर एयरबस: नितिन गडकरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यमुना में चलेंगे जहाज, दिल्ली को मिलेगी डबलडेकर एयरबस: नितिन गडकरी

Last updated: January 27, 2019 8:17 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को दिल्ली की उत्तरी-पूर्वी लोकसभा सीट के खजूरी स्थित यमुना खदार में  709-बी हाइवे पर छह लेन के एलिवेटेड रोड का शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की, कि जल्द ही दिल्ली की ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली में डबलडेकर एयरबस चलाई जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसमें यमुना में पानी के जहाज चलाए जा सकें और दिल्ली के लोग, पानी के रास्ते आगरा के ताजमहल का दीदार कर सकें।

इस शिलान्यास के मौके पर  नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली के लोग दो तरह के प्रदूषण से परेशान हैं एक जल प्रदूषण और दूसरा वायु प्रदूषण। यमुना में बढ़ते प्रदूषण और गंदगी के चलते दिल्ली का भूजल जहरीला हो रहा है वहीं दिल्ली में जाम की समस्या से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और दोनों ही दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। केंद्र में सरकार का मंत्री बनने के बाद मैंने 50 हजार करोड रुपए की योजनाएं दिल्ली की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए शुरू की हैं। जिस से जाम की समस्या का अंत होगा।

पीने लायक बनेगा यमुना का पानी
नितिन गडकरी ने कहा यमुना स्वच्छता की योजना पूरी होने के बाद मैं दिल्ली को निर्मल अविरल बहने वाली यमुना नदी दूंगा। यमुना इतनी स्वच्छ होगी कि लोग उसके बहाव का पानी पी सकेंगे। उसके अलावा मैं ऐसी योजना पर काम कर रहा हूं कि दिल्ली की यमुना मे मोटर और स्काई वोट साथ चल सकेंगी। और दिल्ली से यमुना के रास्ते आप लोग घंटों का सफर कुछ घंटे में पूरा कर दिल्ली से आगरा के ताजमहल तक जा सकेंगे।

जाम से निजात दिलाएगी एयरबस
उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों से जाम की समस्या को दूर कर लाखों लोगों को प्रदूषण से बचाया है उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी योजना के निर्णायक दौर की ओर अग्रसर हैं जिसके तहत हम दिल्ली में शीघ्र ही डबल डेकर एयरबस चलायेंगे जिससे न सिर्फ लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी प्रदूषण पर रोक लगेगी और कम किराए में दिल्ली के करोड़ों लोग हवाई जहाज जैसी यात्रा का आनंद ले सकेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि यूरोप के कई देशों में इस प्रकार की व्यवस्था लोगों के लिए की गई है। हमारी टीम वहां के मॉडल की स्टडी कर रही है, उम्मीद है जल्द ही यह योजना जमीन पर नजर आएगी।

लाखों लोगों की मांग थी यह हाइवे
इस अवसर सांसद मनोज तिवारी ने कहा की चुनाव दौरान मै गली-गली घर घर जब वोट मांगने के लिए गया था तो घर घर से एक ही आवाज आ रही थी कि हमें जाम से निजात चाहिए हमें घंटों के जाम से बचाओ। मैंने जनता से वादा किया था कि मैं उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र को जाम से मुक्त करूंगा और पिछले साढ़े चार वर्ष में मैंने उसके लिए अथक भागीरथ प्रयास किया। लेकिन दिल्ली सरकार की रुकावट से हमारे प्रयास सार्थक नहीं हो सके मैंने अपने क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या को नितिन गडकरी के सामने रखा और उनके आशीर्वाद से आज विकास की है गंगा हमारे संसदीय क्षेत्र में पहुंची है।

नेताओं के बयान
दिल्ली और गाजियाबाद के क्षेत्र आपस में जुड़े होने के कारण दिल्ली के हर विकास और समस्या का असर गाजियाबाद पर पड़ता है इस एलिवेटेड रोड के बनने से गाजियाबाद के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और उनका दिल्ली आना जाना आसान होगा उन्होंने कहा यह विकास कार्य वर्षों से लोगों की आशा में बसा हुआ था जिसे नितिन गडकरी ने पूरा किया है
जनरल वीके सिंह 

बागपत क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन व्यापार और निजी कारणों से दिल्ली में आवागमन करते हैं  लेकिन जाम की समस्या से लोग परेशान थे और उनकी इस समस्या का समाधान किसी ने नहीं किया नितिन गडकरी के ईमानदार प्रयास से अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोग दिल्ली की विकास धारा से जुड़ जाएंगे
सत्यपाल सिंह 

वर्षों से मैं उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में आता रहा हूं और मैंने स्वयं देखा है कि घंटों के जाम से यहां की जनता पीड़ित थी लेकिन न तो दिल्ली सरकार ने या किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या का कोई ठोस समाधान निकालने की कोशिश की लेकिन मनोज तिवारी की सार्थक पहल से अब इस संसदीय क्षेत्र को जाम से मुक्ति और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मस्जिद, मदरसों के नाम पर विदेशों से आने वाली रकम पर जांच एजेंसी की नजर
Next Article अमेरिका में खत्म होगा सबसे लंबा शटडाउन, ट्रंप ने की समझौते के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026
शालिनी पांडे ने शबाना आजमी को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- “आप तो सनशाइन हैं”
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?