बस्ती। नेशनल प्रेस क्लब (एनपीसी) बस्ती की जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए राजकुमार पाण्डेय ने जिलाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। उनके नामांकन में अब्बास अली खान प्रस्तावक बने। राजकुमार पाण्डेय की दावेदारी के साथ ही संगठन के चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है। मालवीय रोड स्थित बादशाही अखाड़े में आयोजित बैठक में संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय चुनाव टीम गठित की गई है। सिद्धार्थनगर के देवेश मणि त्रिपाठी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को नामांकन पत्र प्राप्त करने, 25 नवंबर को नामांकन जमा करने और उसी दिन जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी करने की व्यवस्था है। 26 से 28 नवंबर तक चुनाव प्रचार होगा, जबकि 29 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। राजकुमार पाण्डेय ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर चुनावी मुकाबले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। अब संगठन के सदस्यों की निगाहें अन्य संभावित प्रत्याशियों और चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं। चुनाव के जरिए पत्रकारों को नया नेतृत्व मिलेगा।
बैठक में राजेन्द्रनाथ तिवारी, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अब्दुल कलाम, रियाज अहमद, मनोज कुमार यादव, दिनेश कुमार पाण्डेय, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. नवीन सिंह, इमरान अहमद अंसारी, मो. रिजवान खान, सोमनाथ, दुर्गाप्रसाद, विजय कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अरशद मसूद, सत्यराम, परमेश्वर पाण्डेय, मो. आलम, प्रीती, वसीम अकरम, परमानन्द मिश्रा, अश्वनी पाठक, टीपू, अवधेश सोनकर और सरताज आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
