जलगांव। आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्री जी ने जलगांववासियो को भावपूर्ण स्वागत के प्रत्युत्तर में कहा- पूज्प्रवर के निर्देशानुसार जलगांव में मर्यादा महोत्सव करने हेतु आज हम यहाँ के अणुव्रत भवन पहूंच गए हैं। सबके मन में हमारे प्रवास को लेकर अनेक प्रकार की परिकल्पनाएं है। आप सबका उत्साह यह प्रकट रहा है कि आप कुछ पाने के लिए लालायित हैं। हमारे प्रवास में जलगांव में अध्यात्म की नई फसल लहलहाती है ।तो हमें अतिरिक्त प्रसन्नता होगी।यह उसके लिए सर्वाधिक अपेक्षित है। आपकी अप्रमत्तता । समय के समुचित नियोजन ही व्यक्ति को हस्तगत कर सकता है। साध्वीश्री डॉ योगक्षेमप्रभाजी ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा- अध्यात्म प्रगति का तात्पर्य है ज्ञान ,दर्शन ,चारित्र की विशेष प्रगति ।- साध्वीश्री जी जहाँ भी पधारती है लोगों में नया उत्साह जाग जाता है। आप सभी इस प्रवास को सफल एंव सुफल बनाने के लिए अहर्निश प्रयत्नशील रहेगें।
खान्देश सभा के अध्यक्ष अनिल जी सांखला ने कहा – साध्वीश्री जी के चरण जब से खान्देश की धरती पर टिके हैं उनके जलगांव पर्दापण की हम उमंग के साथ प्रतीक्षा कर रहा है। आज उस प्रतीक्षा को विराम मिला है।स्थानीय सभा के अध्यक्ष माणकचंद बैद ने कहा– साध्वीश्री का नाम मैने अनेक स्थानों वह अनेक लोगों से सुना है ,तब से ही आपकी उपासना करने की तीव्र इच्छा थी। पूज्यप्रवर ने हमारी भावनाओं को सफल किया। मैं श्रावक समाज से अपील करता हूँ कि साध्वीवृंद से लाभान्वित होने के लिए सचेष्ट रहे । इस अवसर पर साध्वीवृंद ने समवेत स्वरों में विभिन्न राग -रागनियों में प्रेरक प्रस्तुति दी। जिसमें सबको भाव विभोर कर दिया। स्थानीय महिला मंडल की कर्मठ मंत्री निर्मला छाजेंड़ ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल की बहनों ने समवेत स्वरों में साध्वीश्री का अभिनंदन किया। महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष छाजेंड़ ने साध्वीप्रमुखाश्रीजी के मंगल संदेश को उपह्रत करते हुए पूज्यप्रवर की उपासना के सुंदर अनुभव प्रस्तुत किए।युवक परिषद की और से अध्यक्षता जितेन्द्र जी चोरड़िया ने स्वागत में अपनी भावनाएं रखी । प्रवक्ता उपासक सुशील जी बाफना ने साध्वीश्री के प्रवास को उपलब्धि पूर्ण बनाने के लिए सबसे आह्वान किया ।पवन श्यामसुखा ने ए. टी. डी. सी.के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
अणुव्रत भवन प्रवेश से पूर्व साध्वीश्री ने नौ दिनों तक जलगांव के विभिन्न उपनगरों में परिभ्रमण करते हुए श्रावक समाज की सघन सार-संभाल की । विशाल रैली के साथ नवजीवन मंगल कार्यालय से अपने अणुव्रत भवन में प्रवेश किया। नगर के आमदार श्री राजुभाई भोले की विशेष प्रार्थना पर आप भाजपा कार्यालय में भी पधारी ।-एवं सभी कार्यकर्ताओं को मंगलपाठ का श्रवण करवाया। स्वागत समारोह का कार्यक्रम दो चरणों में परिसम्पन्न हुआ। प्रथम चरण का मंच संचालन जलगांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री ठाकरमलजी सेठिया एवं द्वितीय चरण का मंच संचालन सभा के मंत्री श्री नोरतन जी चोरड़िया ने कुशलतापूर्वक किया। संपूर्ण जलगांववासियो में साध्वीवृंद के प्रवास को लेकर विशेष उत्साह है। सभी कार्यक्रम में श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति होती है। यह जानकारी संगीता सूर्या ने दी।
साध्वीश्री के स्वागत में भाव विभोर हुए जलगांववासी

