कार्तिक आर्यन इस साल दिवाली अपने घर और परिवार से दूर मना रहे हैं। इन दिनों वह लंदन में अपनी आगामी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जहां दिवाली का त्योहार परिवार और अपनों के साथ खुशियां मनाने का मौका होता है, वहीं इस साल कार्तिक अपने घर से दूर रहकर त्योहार मना रहे हैं और उन्हें अपनों की याद सता रही है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अपने इस खास पोस्ट को भावुक अंदाज देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी दिवाली घर पर सभी की बहुत याद आ रही है ।” उनके इस संदेश से साफ झलकता है कि काम के सिलसिले में घर से दूर होने के बावजूद वह इस त्योहार पर अपने परिवार और करीबियों को कितना याद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/Dfexhe5NG0F/?xtok=MmU0YTkybWI4cDRs
इस दिवाली घर से दूर हैं कार्तिक आर्यन, लंदन में ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद, कहा – “घर पर सभी की बहुत याद आ रही है”

