बेंगलुरु। जीतो लेडीज विंग बेंगलुरु नॉर्थ के अंतर्गत संचालित पहले महिला बिजनेस रेफरल ग्रुप ‘स्वयं – वी कनेक्ट’ की ओर से 4 नवंबर 2026 को गांधीनगर स्थित जीतो कार्यालय में भव्य विजिटर्स डे सह पिनिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों के बीच आपसी संपर्क, व्यावसायिक सहयोग, नेटवर्किंग और बिजनेस रेफरल की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन श्रीमती मीना बडेरा के नेतृत्व में तथा महामंत्री श्रीमती बिंदु नाहर की उपस्थिति में नवकार मंत्र के सुमधुर मंगलाचरण से हुई।
इस अवसर पर श्री प्रमोद बाफना ने जीतो बिजनेस नेटवर्किंग (जेबीएन), नेटवर्किंग के महत्व तथा सार्थक व्यावसायिक संबंध स्थापित कर एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के विषय पर ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए 30 सेकंड के संक्षिप्त बिजनेस पिच प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ग्रुप की अब तक की कार्यकाल यात्रा एवं उपलब्धियों को दर्शाने वाली विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दी गई।
समारोह के दौरान नई नेतृत्व टीम की घोषणा कर पिनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। नई टीम में श्रीमती केजल छाजेड़ को रेफरल हेड, सुश्री मोक्षा सोलंकी को रेफरल लीड तथा श्रीमती नितिका टोंगिया को रेफरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें सर्वाधिक बिजनेस जनरेट करने के लिए श्रीमती पूर्वी जसानी, सर्वाधिक रेफरल देने के लिए श्रीमती लक्षिता कटारिया, स्टार ऑफ द टेन्योर के लिए श्रीमती रक्षा जैन तथा सर्वाधिक विजिटर्स लाने के लिए सीए सुखदेवी जैन को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार गन्ना, महामंत्री श्री प्रमित बाफना, जेबीएन कन्वीनर श्री प्रवीण गन्ना, को-कन्वीनर श्री निशांत जैन, जीतो लेडीज विंग कन्वीनर श्री मधु कटारिया, एपेक्स हाउसहोल्ड कन्वीनर श्रीमती बिंदु रायसोनी, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती तनुजा मेहता, कोषाध्यक्ष श्रीमती साधना जैन, श्रीमती सुष्मिता सेठिया, मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों एवं तत्काल पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने अपने विचारों एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम ने नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आपसी विश्वास और सामूहिक उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए महिला उद्यमियों को एक मंच पर जोड़ने तथा एक-दूसरे के व्यवसाय को सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
स्वयं – वी कनेक्ट ने विजिटर्स डे एवं पिनिंग समारोह का किया आयोजन
Highlights
- महिला उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग, बिजनेस रेफरल और आपसी सहयोग को मिला बढ़ावा

