साउथ सुपरस्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनके लाडले बेटे यथर्व का आज सातवां जन्मदिन है। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
तस्वीरों के साथ यश और राधिका ने अपने नन्हे राजकुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हमारे हमेशा छोटे रहने वाले प्यारे यथर्व को जन्मदिन मुबारक! हम तुमसे हमेशा प्यार करेंगे
शेयर की गई तस्वीरों में यथर्व के कई प्यारे अंदाज देखने को मिल रहे हैं। एक तस्वीर में यश अपने बेटे को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में राधिका समुद्र किनारे यथर्व के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। मां-बेटे की यह प्यारी बॉन्डिंग दिल जीत लेती है।
लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है यथर्व की वह तस्वीर, जिसमें वह अपने पापा यश की फिल्म ‘KGF’ के रॉकी भाई वाले आइकॉनिक पोज को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। कंधे पर लकड़ी का पटरा रखकर यथर्व ने जिस अंदाज में पोज दिया है, उसे देखकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आना तय है। लगता है पापा की रॉकी भाई वाली स्टाइल का असर अब छोटे नवाब पर भी दिखने लगा है! एक अन्य तस्वीर में राधिका और यथर्व एक विशालकाय कछुए के साथ नजर आ रहे हैं। मां-बेटे का यह खास पल भी तस्वीरों को और दिलचस्प बना रहा है। पापा के साथ प्यार भरे पल हों या मम्मी के साथ मस्ती, इन तस्वीरों में यश और राधिका की खूबसूरत फैमिली बॉन्डिंग साफ झलकती है। यथर्व के सातवें जन्मदिन पर फैंस भी उसे ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, पापा रॉकी भाई के अंदाज की नकल करते नन्हे यथर्व ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया है!
रॉकी भाई यश के लाडले यथर्व ने सातवें जन्मदिन पर लूटी महफिल! पापा के ‘KGF’ वाले आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, क्यूट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!

