‘रामायण’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है! देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान के विशाल कटआउट्स छाए हुए हैं, जिन्हें देखकर उनके चहेते फैंस की दीवानगी देखते ही बन रही है।
सिनेमाघरों में लगे इन भव्य कटआउट्स से लेकर उनके आसपास उमड़ रहे प्रशंसकों के उत्साह तक, ‘किंग’ हर जगह अपने भव्य अंदाज़ में अपनी बादशाहत का ऐलान कर रही है। यही है एक सुपरस्टार के स्टारडम का असली जलवा!
शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!

