बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के रेफरल ग्रुप जेबीएन (जीतो बिज़नेस नेटवर्क) टायकून्स में अक्टूबर से नई नेतृत्व टीम ने टर्म 19.0 की कमान संभाल ली है। हर्ष चोरड़िया ने रेफरल हेड, शैलेश श्रीश्रीमाल ने रेफरल लीड और सैलेश रांका ने रेफरल सेक्रेटरी का पदभार ग्रहण किया।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की नई टीम, चेयरमैन सुरेश गन्ना, चीफ सेक्रेटरी प्रमित बाफना, जेबीएन कन्वीनर प्रवीण गन्ना और को-कन्वीनर निशांत जैन, के मार्गदर्शन में नए टर्म की शुरुआत एक जोशीली बैठक के साथ हुई। अक्टूबर में हुई इस पहली बैठक में नई टीम ने पूरे उत्साह के साथ पूरे टर्म की कार्ययोजना सदस्यों के सामने रखी। टीम ने इस टर्म में सदस्यों के आपसी रेफरल से ₹420 करोड़ का कारोबार करने का लक्ष्य तय किया है।
इसी के साथ जेबीएन टायकून्स ने अपनी वेबसाइट jbntycoons.com भी लॉन्च की। जेबीएन के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी जेबीएन ग्रुप की अपनी वेबसाइट है। वेबसाइट पर ग्रुप के सदस्यों, उनके व्यवसायों और आगामी बैठकों की जानकारी उपलब्ध है। जेबीएन, जीतो का बिज़नेस नेटवर्किंग मंच है, जहाँ सदस्य नियमित बैठकों में एक-दूसरे को व्यापारिक रेफरल देकर अपने कारोबार को आगे बढ़ाते हैं
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के जेबीएन टायकून्स ने रचा इतिहास

