सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो नॉर्थ-साउथ की नई टीमों ने ली शपथ, शिक्षा-सेवा और आर्थिक सुदृढ़ता पर जोर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीतो नॉर्थ-साउथ की नई टीमों ने ली शपथ, शिक्षा-सेवा और आर्थिक सुदृढ़ता पर जोर

Last updated: October 31, 2026 12:40 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • इंस्टॉलेशन समारोह में सदस्यता विस्तार, हॉस्टल परियोजना और महिला-युवा सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ चैप्टर की ओर से पैलेस ग्राउंड्स स्थित प्रिंसेस श्राइन में इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट हिमांशु शाह ने नॉर्थ के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुरेश गन्ना और साउथ के चेयरमैन महेंद्र जियानी सहित दोनों चैप्टर की लेडीज विंग एवं यूथ विंग की नई टीमों को शपथ दिलाई। समारोह में अपेक्स पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और समाज के सदस्यों ने भाग लिया।
नई टीमों से विकास की उम्मीद
नॉर्थ के निवर्तमान चेयरमैन विमल कटारिया और साउथ के निवर्तमान चेयरमैन रणजीत सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नई टीमों को शुभकामनाएं दीं। रणजीत सोलंकी ने कहा कि जीतो जैन समाज के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। विमल कटारिया ने आगामी कार्यकाल में बेंगलुरु में जीतो के कार्यों को सवाया करने का संकल्प जताया।
जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट हिमांशु शाह ने बेंगलुरु के कार्यकर्ताओं के समर्पण और नॉर्थ चैप्टर के कार्यालय की सराहना की। उन्होंने हॉस्टल परियोजना में सहयोग के लिए बेंगलुरु टीम का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को टीम भावना के साथ समाज और भावी पीढ़ी के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। अपेक्स महामंत्री हेमंत एन. शाह ने जैन समाज के कल्याण, अल्पसंख्यक वर्ग के हितों, अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ समन्वय और नए चैप्टर स्थापित करने पर जोर दिया।
अपेक्स के पूर्व चेयरमैन गणपत चौधरी ने अगले दो वर्षों में जीतो के चार गुना विकास की अपेक्षा जताई और हॉस्टल परियोजनाओं को संस्कार निर्माण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। जीतो बेंगलुरु के पूर्व चेयरमैन तेजराज गुलेच्छा ने संगठन की एकता, जेएटीएफ के कार्यों और सिविल सेवाओं में लगभग 375 जैन बंधुओं की उपस्थिति का उल्लेख किया।
अपेक्स उपाध्यक्ष महावीर लुणावत ने आर्थिक सशक्तीकरण, मैट्रिमोनी और विभिन्न विंग्स को जोड़ने की आवश्यकता बताई। उपाध्यक्ष प्रमोद चोरड़िया ने सभी से दोगुने प्रयासों के साथ जीतो का परचम आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अपेक्स चेयरमैन संजय डांगी ने महिला सशक्तीकरण, यूथ विंग को मजबूत बनाने और सभी विंग्स के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
नई टीमों ने रखी कार्ययोजना
साउथ के नवनिर्वाचित चेयरमैन महेंद्र जियानी ने उद्यमिता, कौशल विकास, प्रशिक्षण और AI को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने लगभग 250 करोड़ रुपए की जीतो रांका नगर परियोजना के 900 फ्लैट्स का उल्लेख करते हुए बताया कि छह टॉवरों का पजेशन दिया जा चुका है और शेष पांच टॉवरों को अगले दो महीनों में सौंपने का लक्ष्य है। उन्होंने दो वर्षों में 500 नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प जताया।
नॉर्थ के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुरेश गन्ना ने बताया कि दोनो चेप्टर द्वारा 12 दिनों में 171 चीफ पैट्रन बनाए गए। उन्होंने 400 बेड की हॉस्टल परियोजना, बिजनेस नेटवर्किंग और शिक्षा-चिकित्सा के माध्यम से साधार्मिक परिवारों की सहायता को प्राथमिकता देने की बात कही।
नॉर्थ लेडीज विंग की चेयरपर्सन मीना बड़ेरा ने सेवा, ज्ञान और आर्थिक सशक्तीकरण को अपने कार्यकाल के प्रमुख आधार बताया। साउथ लेडीज विंग की चेयरपर्सन नीलम सांड ने महिलाओं के स्वास्थ्य, तकनीकी प्रशिक्षण, डिजिटल कौशल, बिजनेस नेटवर्किंग और पारिवारिक संस्कारों पर कार्य करने की योजना रखी।
साउथ यूथ विंग के चेयरमैन ऋषभ सिंघवी ने ‘कनेक्ट, इनोवेट और इम्पैक्ट’ के सिद्धांतों के साथ युवाओं को जोड़ने, नवाचार और समाजसेवा को बढ़ावा देने की बात कही। नॉर्थ यूथ विंग के चेयरमैन दीपेश कटारिया ने मजबूत टीम और सामूहिक प्रयासों को सफलता का आधार बताते हुए कार्यों के माध्यम से परिणाम देने का संकल्प जताया।
सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान
जीतो बेंगलुरु की ओर से जीतो अपेक्स को ओर श्रमण आरोग्यम के लिए योगदान दिया गया। साधु-साध्वी भगवंतों की वैयावच्छ एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए श्रमण आरोग्यम के अंतर्गत 11 नए ट्रस्टियों की घोषणा जेटीएफ उपाध्यक्ष रमेश बोहरा द्वारा की गई ओर कार्यक्रम में जेईएपी ट्रस्टी की घोषणा भी की गई। जीतो बैंगलोर नॉर्थ के पूर्व महामंत्री विजय सिंघवी और जीतो बैंगलोर साउथ के पूर्व महामंत्री नितिन लूनिया ने कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह में नए सीपी सदस्यों का सम्मान भी किया गया। अंत में नॉर्थ के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रमित बाफना एवं साउथ की नवनिर्वाचित महामंत्री कोमल भंडारी ने अतिथियों, स्पॉन्सर्स और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अल्ट्रासाउंड मशीन चोरी मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, लैपटॉप व मोबाइल बरामद
Next Article जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के जेबीएन टायकून्स ने रचा इतिहास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026
रॉकी भाई यश के लाडले यथर्व ने सातवें जन्मदिन पर लूटी महफिल! पापा के ‘KGF’ वाले आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, क्यूट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!
entertainment
October 31, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?