सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: “शाहरुख खान का सपना था समुद्र के सामने एक शानदार बंगला हो”, अनिल कपूर ने याद किया ‘मन्नत’ खरीदने का किस्सा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

“शाहरुख खान का सपना था समुद्र के सामने एक शानदार बंगला हो”, अनिल कपूर ने याद किया ‘मन्नत’ खरीदने का किस्सा

Last updated: October 30, 2026 11:43 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

“हर बड़े सपने की शुरुआत एक छोटी-सी ख्वाहिश से होती है।” स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ में बड़ी रकम जीतने की बातें अक्सर उन सपनों तक पहुँच जाती हैं, जिन्हें पूरा करने की उम्मीद लेकर प्रतियोगी शो में आते हैं। खेल के बीच अनिल कपूर उनसे उनकी ज़िंदगी, परिवार और ख्वाहिशों के बारे में बात करते हैं। इन बातचीतों में कभी उनकी अपनी यादें ताज़ा हो जाती हैं, तो कभी बॉलीवुड के दोस्तों से जुड़े दिलचस्प किस्से सामने आते हैं। आने वाले एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होगा, जब अनिल एक प्रतियोगी से पूछेंगे कि अगर वह एक करोड़ रुपये जीत गईं, तो उनका क्या करेंगी। प्रतियोगी की मुंबई में ‘मन्नत’ जैसा समुद्र के किनारे घर खरीदने की ख्वाहिश सुनकर उन्हें अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान का सपना याद आ जाता है। अनिल बताते हैं कि कैसे उन्होंने शाहरुख को यह सपना पूरा करते देखा। साथ ही, वह इस बंगले से अपना एक खास जुड़ाव भी साझा करते हैं। शाहरुख का घर बनने से पहले अनिल ने इसी जगह अपनी फिल्म ‘तेज़ाब’ की शूटिंग की थी।
शाहरुख से अपनी पहली मुलाकात याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “शाहरुख साहब और मैं कई सालों से बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं ‘बेनाम बादशाह’ की शूटिंग कर रहा था, तब वह मुझसे मिलने आए थे। जब मैंने उन्हें देखा और उनकी आँखों में देखा, तो मुझे लगा कि वह बहुत बड़े स्टार बनेंगे। वहीं से हमारी जान-पहचान हुई और वक्त के साथ हमारी दोस्ती गहरी होती गई।”
शाहरुख के सपने का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, “हम अक्सर कार्टर रोड पर मिलते थे, जहाँ उनका एक फ्लैट था। उनका भी सपना था कि समुद्र के सामने एक शानदार बंगला हो, और उन्होंने वह सपना पूरा किया। मुझे याद है, उन्होंने मेरे सामने ही ‘मन्नत’ खरीदा था। उनके वहाँ रहने आने से पहले मैंने भी उसी बंगले में ‘तेज़ाब’ की शूटिंग की थी।”
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%’, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, रवि दुबे और नमित मल्होत्रा ने 18 शहरों के 500 से अधिक स्कूलों के छात्रों के साथ की रामायण के मूल्यों पर विशेष चर्चा; 1 नवंबर से JioHotstar पर होगी स्ट्रीम
Next Article मीरा बाई की याद में संगीतमय कार्यक्रम ‘मीरा सा दीवाना कोई नहीं’ में जुटे कई सेलिब्रिटी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उपासना कामिनेनी कोनिडेला का उन महिलाओं को कड़ा संदेश, जो अपने फायदे या कमजोर पुरुषों को खुश करने के लिए दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाती हैं
entertainment
October 30, 2026
मीरा बाई की याद में संगीतमय कार्यक्रम ‘मीरा सा दीवाना कोई नहीं’ में जुटे कई सेलिब्रिटी
Mumbai / Maharshtra
October 30, 2026
रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, रवि दुबे और नमित मल्होत्रा ने 18 शहरों के 500 से अधिक स्कूलों के छात्रों के साथ की रामायण के मूल्यों पर विशेष चर्चा; 1 नवंबर से JioHotstar पर होगी स्ट्रीम
entertainment
October 30, 2026
मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?