बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की 4वीं वार्षिक आमसभा (AGM) का शुभारंभ नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष विमल कटारिया ने स्वागत उद्बोधन में पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को टीमवर्क का परिणाम बताते हुए लेडीज विंग, यूथ विंग, मैनेजिंग कमिटी एवं सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया। महामंत्री विजय सिंघवी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि कोषाध्यक्ष नरेंद्र आच्छा ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया।
आमसभा में पारस भंडारी, नरेंद्र सामर, प्रवीण बाफना, बी. इंदरचंद बोहरा, रमेश बोहरा, जयचंद बाफना, दिलीप जैन एवं गौतम जैन ने निवर्तमान टीम के कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने नए कार्यालय, एसेट निर्माण, सदस्यता विस्तार, युवा नेतृत्व तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के CRO राजेश मेहता ने बताया कि सर्वसम्मति की परंपरा के तहत वर्ष 2026–28 के लिए 15 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स निर्विरोध चुने गए। इसके बाद सुरेश गन्ना को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई टीम में उपाध्यक्ष सुभाष खींवेसरा, प्रवीण चौहान, सिद्धार्थ पटवा एवं गिरीश कुमार कोठारी, महामंत्री प्रमित बाफना, सह-मंत्री राकेश पोकरना, सतीश पोरवाड एवं किशोर कर्णावट, कोषाध्यक्ष देव सामर तथा सह-कोषाध्यक्ष दिनेश लोढ़ा शामिल हैं।
मैनेजिंग कमिटी में डॉ. चेतन मेहता, प्रकाश कुंडलिया, राहुल पी. जैन एवं संजय कुमार बैद को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, लेडीज विंग की अध्यक्ष मीना बडेरा एवं यूथ विंग के अध्यक्ष दीपेश कटारिया होंगे।
नई कार्यकारिणी की प्रथम बोर्ड मीटिंग में अध्यक्ष सुरेश गन्ना ने निवर्तमान टीम से मिली विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान को-ऑप्ट सदस्य के रूप में दिनेश लोढ़ा, प्रवीण गन्ना, सुनील लोढ़ा एवं मधु कटारिया को शामिल किया गया, जबकि विकास मेहता को स्पेशल इनवाइटी बनाया गया।
सुरेश गन्ना के नेतृत्व में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की नई टीम ने संभाली कमान
Highlights
- नई कार्यकारिणी ने निवर्तमान टीम के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प जताया

