सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रतिरूपता से लघुता को प्राप्त हो सकता है जीव : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

प्रतिरूपता से लघुता को प्राप्त हो सकता है जीव : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: October 14, 2026 9:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • चारित्रात्माओं को अल्पोपधि बनने हेतु आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित
  • सघन साधना शिविर के शिविरार्थियों की जिज्ञासाओं को आचार्यश्री ने किया उत्तरित 
14.10.2026, बुधवार, लाडनूं । जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में नवरात्र के संदर्भ में आध्यात्मिक अनुष्ठान का क्रम भी निरंतर जारी है। प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में अपने प्रवचन से पूर्व आचार्यश्री चतुर्विध धर्मसंघ को निधारित मंत्रों के जप का प्रयोग कराते हैं। मंत्रों की गूंज से मानों पूरे वातावरण में नवीन ऊर्जा संचालित हो जा रही है।
नित्य की भांति बुधवार को भी सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘प्रतिरूपता से क्या मिलेगा?’ को आगम के माध्यम से व्याख्यायित करते हुए कहा कि आगम में बताया गया कि जिनकल्पित जैसे आचार का पालन करना प्रतिरूपता कहलाती है। प्रतिरूपता एक अर्थ यह भी होता है कि अधिक उपकरण नहीं करना, अधिक उपकरणों का त्याग करना। अल्प उपकरण अथवा अचेल रहना यह प्रतिरूपता होती है। प्रतिरूपता से जीव हल्केपन को प्राप्त हो जाता है। जिसके कपड़े नहीं होते, वह कितना हल्का हो जाता है। कपड़ों का भी तो भार होता है, लेकिन कपड़ा हो ही नहीं, तो हव कितना हल्का हो सकता है।
प्रतिरूपता के लिए आदमी को लघुता को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। अल्प उपकरण से भी आदमी कितना हल्का हो जाता है। बाह्य रूपों में भी लघुता हो सकती है और आंतरिक रूपों से भी लघुता हो सकती है। कपड़े आदि अन्य उपकरण अल्प रखना अथवा नहीं रखना बाह्य लघुता का रूप है तो कषाय से मुक्त रहना, राग-द्वेष की भावना का त्याग कर समता, शांति में रहना आंतरिक लघुता होती है। कम कपड़े रखना, उपकरणों का अधिक संग्रह नहीं करने वाला साधु विहार के दौरान भी स्वयं को कितना हल्का महसूस कर सकता है। सीमित उपकरणों का उपयोग करना भी अच्छी बात हो सकती है। जितना आवश्यक हो उतने उपकरण तो रखा जा सकता है, लेकिन अनावश्यक संग्रह से बचने का प्रयास करना चाहिए। उपकरणों की अल्पता के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। आवेश से मुक्त रहना भी प्रतिरूपता एक रूप हो सकता है। क्षमा की भावना का भी विकास करने का प्रयास करना चाहिए।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने सघन साधना शिविर के शिविरार्थियों को अपनी जिज्ञासाओं को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। शिविरार्थियों ने अपनी-अपनी जिज्ञासाएं आचार्यश्री के समक्ष रखे तो आचार्यश्री ने उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर प्रदान किए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुरेश गन्ना के नेतृत्व में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की नई टीम ने संभाली कमान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सुरेश गन्ना के नेतृत्व में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की नई टीम ने संभाली कमान
social
October 14, 2026
फैशन के लिए बरखा सिंह का प्यार अब ले रहा है कारोबार का रूप! चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के तौर पर ‘नुवा’ से जुड़ीं 
entertainment
October 14, 2026
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
entertainment
October 14, 2026
‘वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे’ के मौके पर संदीपा धर ने अपने व्यक्तित्व को संवारने में शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका को बताया अहम
entertainment
October 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?