बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की दो दिवसीय ब्रेनस्टॉर्मिंग बैठक मैसूर स्थित साइलेंट शोर में आयोजित हुई। बैठक में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की मेन विंग और लेडीज विंग के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान नई कार्यसमिति की कार्ययोजना, आगामी गतिविधियों और अगले कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश गन्ना ने सभी का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष विमल कटारिया ने भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मार्गदर्शन दिया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नए चीफ पैट्रन सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया। उपाध्यक्ष सुभाष खिवेसरा ने जीतो की SOP की जानकारी दी। उपाध्यक्ष सिद्धार्थ पटवा ने जीतो की SOP तथा शिक्षा सहायता कार्यक्रमों और स्टार्टअप से जुड़ी जीतो की पहलों पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान ने विहार धाम और डिवाइन जैमिंग जैसे प्रमुख सेवा एवं आयोजन संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी। लेडीज विंग की चेयरपर्सन मीना बड़ेरा ने लेडीज विंग की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं की प्रस्तुति दी।
मंत्री पंकज बालर ने आगामी कार्यक्रमों और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने से जुड़ी योजनाओं पर विचार रखे। मंत्री राकेश पोखरणा ने कौशल विकास की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि सहकोषाध्यक्ष दिनेश लोढ़ा ने कॉफी विद जीतो कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से संगठन के विकास, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान डॉ. अनिल मेहता, कैलाश सकलेचा, निशांत जैन और राजेंद्र जैन को को-ऑप्टेड सदस्यों के रूप में कार्यसमिति में शामिल किया गया। बैठक में मैनेजिंग कमिटी के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देते हुए संगठन के विभिन्न आयामों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गिरीश कोठारी, कोषाध्यक्ष देव सामर, मैनेजिंग कमिटी से प्रकाशचंद कुंडलिया, प्रवीण गन्ना, राहुल पी. जैन, सुनील लोढ़ा, विकास मेहता, श्रीमती मधु कटारिया तथा राजेन्द्र जैन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के महामंत्री प्रमित बाफना ने किया। मंत्री सतीश पोरवाड़ ने जीतो के बैनर तले आयोजित होने वाले खेलकूद और प्रमुख खेल आयोजनों की जानकारी दी और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की दो दिवसीय ब्रेनस्टॉर्मिंग बैठक मैसूर में आयोजित
Highlights
- नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश गन्ना के नेतृत्व में भावी योजनाओं और आगामी कार्यकाल के विजन पर हुआ मंथन

