मुम्बई। स्प्रिचुअल मेंटर राजकुमार शर्मा ने Mind, Body & Soul के कॉन्सेप्ट पर कोर्स शुरू करने की घोषणा मुम्बई के प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. उनका कहना है कि शरीर, मन और आत्मा से जुड़ी कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें सामान्य चिकित्सा पद्धति भी पूरी तरह नहीं समझाती। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की सबसे बड़ी समस्या बेचैनी अशांति तनाव है, जिसे ये कोर्स दूर करने का प्रयास करेगा. उनका यह प्रोग्राम सामान्य Fitness, Wellness और Self-Development कोर्स से काफी अलग है। इसमें Practical Training, Meditation, Lifestyle Practices भी शामिल होंगी।
राजकुमार शर्मा का कहना है कि किसी भी उम्र का व्यक्ति इस कोर्स में शामिल हो सकता है। पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए है यह कोर्स. 1 जनवरी 2027 से ये कोर्स शुरू किया जाएगा। हर बैच में केवल 50 लोग शामिल होंगे. इन दोनों कोर्स को तैयार करने के पीछे उनका वर्षों का अनुभव, अध्ययन और रिसर्च शामिल है। उनका मानना है कि Mind और Body के बीच बहुत बड़ा संबंध है, जिसे आम इंसान अक्सर नजरअंदाज कर देता है। अगर किसी व्यक्ति को अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सिर्फ एक कदम उठाना हो, तो उसे सही उच्चारण के साथ मंत्रों का जाप करना चाहिए।
“कलयुग का खात्मा और संगम युग की स्थापना” Vedic Duniya ने आध्यात्मिक चेतना की पहल प्रस्तुत की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में Spiritual Mentor राजकुमार शर्मा ने आध्यात्मिक जागरूकता, आत्म-चेतना तथा मन, शरीर और आत्मा के संतुलन पर आधारित पहल की जानकारी साझा की। उन्होंने शिव तांडव, कुंडलिनी योग, ध्यान एवं आत्म-जागरूकता और वैदिक ज्ञान एवं आध्यात्मिक अनुशासन पर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि जब मनुष्य क्रोध की जगह शांति, अहंकार की जगह विनम्रता और स्वार्थ की जगह सेवा को अपनाता है, तब उसके भीतर परिवर्तन की शुरुआत होती है। दुनिया को बदलने से पहले हमें स्वयं को बदलना होगा। जब हमारी सोच, कर्म और चेतना में सकारात्मक परिवर्तन आता है, तभी एक नई शुरुआत होती है।” Vedic Duniya आध्यात्मिक ज्ञान, ध्यान, मंत्र साधना, आत्म-जागरूकता और सजग जीवनशैली से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट चेक कर सकते हैं। www.vedicduniya.in
आध्यात्मिक गुरु राजकुमार शर्मा ने “वैदिक दुनिया’ के माध्यम से की मन, आत्मा और शरीर को शुद्ध करने के लिए 2 आध्यात्मिक कोर्स शुरू करने की घोषणा

