बेंगलुरु। जीतो बैंगलोर नॉर्थ कार्यालय में 7 अक्टूबर को स्वयं-वी कनेक्ट के छठे कार्यकाल की 11वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन संदर्भ प्रमुख सीए सुखदेवी सी. जैन, संदर्भ अग्रणी प्रज्ञा सेठी एवं संदर्भ सचिव मोक्षा सोलंकी ने किया। बैठक की शुरुआत नवकार मंत्र के पाठ से हुई। जेएलडब्ल्यू बैंगलोर नॉर्थ अध्यक्षा लक्ष्मी बाफना एवं महामंत्री रक्षा छाजेड़ ने भी अपने विचारों से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
बैठक में ब्रेन चेकर की वरिष्ठ शैक्षणिक एवं करियर परामर्शदाता कोशाली धरमशी ने विशेष प्रस्तुति देते हुए करियर चयन एवं मार्गदर्शन से जुड़ी जानकारी साझा की। सभी सदस्यों ने एक मिनट का व्यावसायिक पिच तथा आगंतुकों ने 15 सेकंड का पिच प्रस्तुत किया। महामंत्री रक्षा छाजेड़ ने कार्यकारिणी को सफल नेतृत्व के लिए बधाई देते हुए अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वयं-वी कनेक्ट ने महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने, एक-दूसरे से जुड़ने और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रभावी मंच प्रदान किया है। उन्होंने सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समूह की यह सकारात्मक ऊर्जा आगे भी निरंतर बनी रहे। उन्होंने स्वयं-वी कनेक्ट को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनाते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में सर्वश्रेष्ठ 30 सेकंड पिच का पुरस्कार रविका जैन, सर्वाधिक संदर्भ का पुरस्कार रंजना दोधिया तथा सर्वाधिक व्यवसाय का पुरस्कार कोशाली धरमशी को मिला। बैठक में सदस्यों ने विकास, विश्वास, सहयोग एवं साझा सफलता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
स्वयं-वी कनेक्ट की 11वीं बैठक आयोजित

