बेंगलुरु। खिंवेसरा इंश्योरेंस एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के कार्यालय में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रबंध निदेशक रत्नाकर पटनायक, कर्नाटक के क्षेत्रीय प्रबंधक केशव मूर्ति, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक कृष्णमूर्ति, एम.एस. बशीर एवं अरविंद रेवंकर सहित माणकचंद बडेरा, किरणराज कोठारी, शांतिलाल दलाल तथा ताराचंद गोगलिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में माणकचंद बडेरा ने कहा कि खिंवेसरा परिवार द्वारा दी जा रही सेवाएं अतुलनीय हैं। पॉलिसी एवं क्लेम से जुड़े मामलों में नियमित और उत्कृष्ट फॉलो-अप सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बडेरा परिवार सौभाग्यशाली है कि उसे खिंवेसरा परिवार जैसे समर्पित एजेंटों की सेवाएं मिल रही हैं। किरणराज कोठारी ने कहा कि खिंवेसरा परिवार द्वारा पॉलिसी की स्पष्ट जानकारी देने के साथ समयबद्ध फॉलो-अप किया जाता है। उनकी कार्यशैली ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। शांतिलाल दलाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं घनिष्ठ मित्रों की पॉलिसियां भी खिंवेसरा परिवार के माध्यम से बनवाई हैं। उन्होंने परिवार की विश्वसनीयता, सेवाभाव और कार्यशैली की सराहना की।
श्रीरामपुरम संघ के अध्यक्ष ताराचंद गुगलिया ने कहा कि खिंवेसरा परिवार का कार्य प्रभावशाली एवं सराहनीय है। ग्राहकों को बेहतर मार्गदर्शन और सेवा उपलब्ध कराने के लिए उनकी पूरी टीम निरंतर सक्रिय रहती है। इस अवसर पर शांतिलाल, दिनेशकुमार एवं नरेशकुमार खिंवेसरा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि LIC के वरिष्ठ अधिकारियों का सान्निध्य, मार्गदर्शन और शुभाशीष प्राप्त होना पूरे परिवार के लिए गौरव की बात है। यह अवसर सभी के लिए विशेष, प्रेरणादायी एवं सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह में LIC के अग्रणी अभिकर्ताओं, कॉरपोरेट क्लब के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
LIC के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान

