सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘रामायणम्’ से रणबीर कपूर का खास लुक आया सामने, बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘रामायणम्’ से रणबीर कपूर का खास लुक आया सामने, बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो

Last updated: September 29, 2026 1:50 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

रणबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने एक खास BTS शेयर की है, जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे पूजनीय किरदारों में से एक के लिए रणबीर की तैयारी और ट्रांसफॉर्मेशन की खास झलक देखने को मिलती है।
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक सामने आए BTS वीडियो में बात करते हुए कहा है कि रामायणम् जैसे महाकाव्य से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इसी कारण से फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था। रणबीर कपूर जो फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात की है। रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे फिल्म या फिर किरदार की तरह नहीं लिया है, बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरे जिम्मेदारी और न्याय के साथ निभाने की नजर से देखा है।
समाने आए झलक में रणबीर के तीनों को-स्टार्स जैसे दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल, सीता बनीं साई पल्लवी, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे लक्ष्मण को भी देखा जा सकता है। साझा किए गए झलक में तीनों इस बात को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए एक दम सही बनाती हैं। वीडियो में कलाकारों के लुक्स में बदलाव से लेकर सीन्स की शूटिंग से लेकर फिल्म के लिए की जाने वाली अन्य तैयारियों की झलक देखी जा सकती है। इस तरह से BTS के जरिए दर्शकों को महाकाव्य की मेकिंग से रूबरू होने का मौका मिला है।
BTS के जरिए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बड़े विजन की झलक भी मिलती है, यानी रामायणम् की दुनिया को आकर देने के लिए फिल्म मेकर ने ईस्ट और वेस्ट दोनों ही जगहों के शानदात टैलेंट्स को एक छत के नीचे लाया है, ताकि महाकाव्य की दुनिया को बड़े पैमाने पर बनाकर दिखाया जा सके। फिल्म के ऐसे ही इंटरनेशनल टैलेंट एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी की बात करें तो उन्होंने रामायणम् के बारीकी से किए जाने वाले हर एक एक्शन सीन के लिए रणबीर कपूर को स्पेशल ट्रेनिंग दी है। ‘रामायणम्’ की सांस्कृतिक भावनाओं को रोशनी में लाने के साथ, यह BTS प्रोजेक्ट के इंटरनेशनल लेवल होने मौजूदगी की भी एक झलक देता है, जिसमें दुनियाभर के जाने माने एक्शन और स्टंट प्रोफेशनल्स अपनी एक्सपर्टीज़ के साथ इसके किरदारों और एक्शन सींस को ज़िंदा करने में योगदान दे रहे हैं।

रणबीर को विश करते हुए मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर लिखा है, ‘रामायणम्’ को लेकर हर नए अपडेट के साथ फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में मेकर्स द्वारा जारीनकिया गया यह नया BTS वीडियो सामने आया है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिससे इस दो-पार्ट वाली महाकाव्य फिल्म के बड़े पैमाने और इसकी शानदार स्टारकास्ट को लेकर चर्चा और तेज़ हो गई है।


दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म को सोनी पिक्चर्स रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई को मिले चार महत्वपूर्ण सम्मान, संगठन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान
Next Article पूंजीवाद का बढ़ता प्रभाव : विचारधारा से बाजार व्यवस्था तक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डेविड फिंचर जैसा खौफ लेकर आ रही है करण कापड़िया की ‘हुंकार’
entertainment
September 29, 2026
जीतो महिला विंग ने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की दी प्रस्तुति
social
September 29, 2026
पूंजीवाद का बढ़ता प्रभाव : विचारधारा से बाजार व्यवस्था तक
Articles national world
September 29, 2026
लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई को मिले चार महत्वपूर्ण सम्मान, संगठन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान
social
September 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?