मुंबई। ते.यु.प कांदिवली के जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण लावा सरदारगढ़ निवासी मुंबई कांदिवली प्रवासी प्रवक्ता उपासक वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक एवं संस्कारक श्री पारस मलजी दुगड की सुपौत्री सुश्री यशिका राजेंद्र कुमार दुगड़ की फैशन WORK SHOP का उद्घाटन ओपनिंग सेरिमनी जैन संस्कार विधि से सानंद संपन्न हुई।
श्री दुगडजी संस्कारक ने पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से प्रतिष्ठान की आधारशिला रखकर याशिका दुगड के शुभ एवं उज्जवल भविष्य का शुभारंभ किया।
श्री दुगडजी ने जैन संस्कार द्वारा मंगल मंत्रो के उच्चारण के साथ पुरे मंगलमय वातावरण में शुभ मुहूर्त में वर्कशॉप का उद्घाटन किया । ज्ञातव्य है दुगड़ परिवार में दीपावली आदि का पूजन जैन संस्कार विधि से ही होता है। दुगड़ परिवार सुसंस्कारी है प्रत्येक सदस्य तेरापंथ धर्मसंघ की गतिविधियों के साथ जुड़ा हुआ है ।
तेरापंथी सभा , तेयुप, महिला मंडल, कन्या मंडल में पदों पर रहकर इस परिवार ने अपनी सेवाएं प्रदान की है ।युवा पीढ़ी में जैनत्व के संस्कार प्राणवान बना रहे इसके लिए जैन संस्कार विधि मील का पत्थर साबित हो रही है ।सभी सदस्य ने सुंदर आयोजन का आनंद लिया । अंत में संस्कारजी ने मंगल पाठ उच्चरित कर आज की प्रतिष्ठान की शुभारंभ कार्यक्रम का समापन किया।
जैन संस्कार विधि से हुआ YASHIKA DUGAD ATELIER फैशन वर्कशॉप का उद्घाटन

