अहमदाबाद। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व द्वारा बुधवार, 23 सितंबर 2026 को अहमदाबाद टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन (ATMA), अहमदाबाद लेमिनेट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (ALDA) तथा सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के अंतर्गत शिवशक्ति लेमिनेट पॉइंट, लाठी बाजार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सर्वोदय ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद् अहमदाबाद पूर्व के परामर्शक श्री मनोज सिंघी ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव की जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया। मंत्री शीतल डोसी ने उपस्थित सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांगड़ापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री शक्ति सिंह गोहिल उपस्थित रहे तथा उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अहमदाबाद के अध्यक्ष श्री राकेश सिपानी, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कांकरिया-मणिनगर के मंत्री श्री चैनरूप डोसी, उपाध्यक्ष श्री अशोक दुगड़, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के मुख्य ट्रस्टी श्री सुनील बोहरा, अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश बागरेचा, तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व से दीपक बोथरा, संदीप बरडिया,हर्ष सिंघी ,गौरव भंसाली,हितेश लुनिया, ऋषभ छाजेड़, थली युवा संघ से अध्यक्ष राहुल जी चोरड़िया , कार्यकर्म के संयोजक राकेश जी बैद, राजकुमार संचेती, अहमदाबाद टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुलभाई , अहमदाबाद लेमिनेट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन से श्री पवनभाई तथा सेव अर्थ से श्रीमती संध्या जी ,सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मानव सेवा के इस कार्य की सराहना की।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। युवाओं के साथ महिलाओं एवं कन्याओं ने भी रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। रक्तदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से शिविर में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश प्रभावी रूप से सामने आया।
17 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ अभियान को सभी ने सेवा एवं मानव कल्याण के उत्सव के रूप में मनाया।
रक्तदान कर्तव्यम् : शिवशक्ति लेमिनेट पॉइंट के रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित

