सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित कार्यक्रम “रक्तदान कर्तव्यम”, जिसके अंतर्गत 17 सितम्बर से 23 सितम्बर के बीच देशभर में शाखा परिषदों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। “रक्तदान कर्तव्यम” के प्रथम दिन, 17 सितम्बर को तेरापंथ युवक परिषद् सूरत द्वारा 9 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 336 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् सूरत के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रबंधन मंडल के साथ-साथ FOSTA, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं ब्लड बैंकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर युवा गौरव श्री राजेश जी सुराणा एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के महामंत्री श्री सौरभ जी पटावरी ने भी शिविर में अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
“रक्तदान कर्तव्यम” के इस सप्ताह के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद् सूरत द्वारा कुल 21 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। परिषद् का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य को जन-जन तक पहुँचाना है।
तेरापंथ युवक परिषद् सूरत के रक्तदान सप्ताह “रक्तदान कर्तव्यम” के प्रथम दिन 9 शिविरों द्वारा 336 यूनिट रक्त एकत्रित

