विकास धाकड़/मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद एवं ज्ञानशाला, कुर्ला द्वारा सामूहिक खमत-खामणा हेतु बस के माध्यम से 32श्रावक-श्राविकाओं एवं बच्चों के साथ यह यात्रा श्रद्धा,भक्ति, उत्साह एवं मंगल गीतिकाओं के साथ सम्पन्न हुई।
सभा अध्यक्ष ललित जी लोढ़ा सहित पूरे कुर्ला समाज ने सभी साध्वीश्री एवं मुनिश्री से सामूहिक रूप से खमत-खामणा किया तथा शेषकाल में कुर्ला क्षेत्र में विराजने हेतु आग्रह किया। यह यात्रा चार चरणों में पूर्ण हुई—दक्षिण मुंबई, वाशी, ठाणे एवं चेंबूर। प्रथम चरण-दक्षिण मुंबई स्थित महाप्रज्ञ स्कूल में विराजित साध्वीश्री कंचनप्रभाजी, साध्वीश्री मंजुरेखाजी एवं साध्वीवृंद के सामूहिक दर्शन कर खमत-खामणा किये।
साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ने विकास महोत्सव के अवसर पर विकास के पुरोधा परम पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी एवं विकास महोत्सव के प्रणेता परम पूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के महत्त्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय चरण-वाशी तेरापंथ भवन में विराजित साध्वीश्री शिवमालाजी एवं साध्वीवृंद के सामूहिक दर्शन कर खमत-खामणा किये। साध्वीश्री शिवमालाजी ने खान-पान की शुद्धता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी तथा बच्चों को मोबाइल का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने का संकल्प करवाया। तृतीय चरण-ठाणे के माजीवाड़ा तेरापंथ भवन में विराजित मुनिश्री कुलदीप कुमारजी स्वामी एवं मुनिश्री मुकुल कुमारजी के दर्शन कर सामूहिक खमत-खामणा किये।
मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी के स्वास्थ्य की सुख-साता पूछी एवं उनके स्उत्तम वास्थ्य की मंगल कामना की। मुनिश्री मुकुल कुमारजी ने पर्युषण काल में की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा आसपास विराजित चारित्रात्माओं की सेवा-उपासना का पूर्ण लाभ लेने की प्रेरणा दी। चतुर्थ चरण-चेंबूर में विराजित साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी, साध्वीश्री डॉक्टर योगक्षेम प्रभाजी एवं साध्वीवृंद के सामूहिक दर्शन कर खमत-खामणा किये। पर्युषण काल में साध्वीश्री का अत्यंत प्रेरणाप्रद मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कुर्ला में तप-तपस्या एवं पोषध की संपूर्ण जानकारी दी गई तथा तपस्या का क्रम किस प्रकार चला, उसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा। साथ ही 7 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का अभिवादन करने हेतु प्रेरित किया।
इस यात्रा कों सफल बनाने में सभा अध्यक्ष ललित जी लोढ़ा, सभा मंत्री प्रकाश जी डागलिया, उपाध्यक्ष भारती जी राठौड़ कोषाध्यक्ष प्रवीणजी तातेड संगठन मंत्री राजेश जी सियाल, ज्ञानशाला प्रभारी कांतीलाल जी सिंघवी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनीष जी सियाल, मंत्री राजीव जी डांगरा एवं जीतू जी राठौड़, तथा पूर्व अध्यक्ष सुरेश जी हिंगड महिला मंडल अध्यक्षा शोभा जी मादरेचा पूर्व अध्यक्षा भावना जी डागलिया उपाध्यक्ष भाग्यवंती जी लोढ़ा आदि का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। श्रावक-श्राविकाओं एवं बच्चों की सराहनीय उपस्थिति रही और यह सम्पूर्ण यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।
कुर्ला में तेरापंथ समाज कुर्ला का मुंबई में विराजित चारित्र आत्माओं सें सामूहिक खमत खामना का सुंदर आयोजन

