दक्षिण मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी आदि ठाणा-५ के पावन सान्निध्य में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वी वृन्द ने मंगलाचरण प्रस्तुत करते हुए आचार्य श्री तुलसी के चरणों में कृतज्ञता ज्ञापित की।
शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ने कहा— “आचार्यश्री तुलसी यानी विकास के पर्याय। उन्होंने जो काम किया, वह प्रासंगिक है। बदलते मूल्यों में भी उन्होंने मानवीय मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु अणुव्रत आन्दोलन का सूत्रपात किया। अणुव्रत को स्वीकार करने वाले देश के राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू थे।”
शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी ने कहा-“आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के द्वारा उद्घोषित ‘विकास महोत्सव’ पूरे विश्व में मनाया गया और आचार्य तुलसी को उनके अवदानों के लिए राष्ट्र के हर व्यक्ति ने उनके चरणों में भाव-विभोर होकर कृतज्ञता के साथ याद किया।”
आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, दक्षिण मुंबई सभा के उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़, तेयुप दक्षिण मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष नीतेश धाकड़ ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, मीनादेवी सुराणा, अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई संयोजक नरेंद्र मुनोत, उपासक रणजीत कोठारी, सुभाष चपलोत, मनोज झाबक आदि ने श्रद्धा-सिक्त भाव रखे। फाउंडेशन मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, सुखलाल सिंयाल, उत्सव धाकड़ की उपस्थिति रहीं।
साध्वी श्री उदितप्रभाजी, श्री निर्भयप्रभाजी तथा श्री चेलनाश्रीजी ने विचार व्यक्त किए। संचालन शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी का रहा। यह सब पूज्य कालूगणी की प्रदत्त शिक्षा का फल है।
यह जानकारी सभा प्रचार मंत्री नितेश धाकड़ एवं तेयुप दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।
दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन

