सवाई माधोपुर। पर्युषण महापर्व के दौरान प्रवक्ता उपासक पारसमलजी दुगड़ व सहयोगी उपासक रमेश कुमारजी सिंघवी मुंबई से आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) पधारे और यहां पहली बार प्रेक्षाध्यान की गूंज हुईय़ पर्युषण पर्व में सबको 1 घंटे का जो विशेष लाभ प्रातःकाल 6 से 7 बजे प्रेक्षाध्यान व योग का जबरदस्त सेशन मिला, यह पीरियड केवल सुबह रहता है । बाकी पूरे दिन सभी निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन होता है। दिन भर में इसके बारे में किसी तरह की चर्चा नहीं। केवल एक ही टाइम प्रेक्षाध्यान एक ही टाइम हो रहा है । प्रातः कालीन प्रवचन रात्रिकालीन प्रवचन । दोपहर तत्व चर्चा तेरापंथ दर्शन आदि पर कार्यक्रम बहुत ही सुंदर चल रहे हैं ।
इस पर्युषण महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पर्युषण महापर्व पर केन्द्र द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम, प्रातःकालीन प्रवचन, भगवान महावीर की वाणी, दोपहर की तत्व चर्चा, सायंकालीन गुरु वन्दना, प्रतिक्रमण, अर्हत वंदना और रात्रिकालीन प्रवचन का कार्यक्रम व्यवस्थित और सुन्दर ढंग से चल रहे है। प्रातःकालीन प्रार्थना व मंगलपाठ के साथ एक घण्टे का प्रेक्षा ध्यान व योग का सेशन बहुत जबरदस्त चल रहा है। जैन व जैनेतर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।यह कार्यक्रम एक ही समय होता है। वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता उपासक पारसमलजी दुगड
के प्रेक्षाध्यान के अनुभव सिद्ध प्रयोग से प्रातः कालीन सेशन में लोगों का जबरदस्त आकर्षण बढ़ रहा है। आदर्श नगर की धरती पर ऐसा पहली बार हो रहा है।
दोपहर में तत्वचर्चा चल रही है। रात्रिकालीन प्रवचन में प्रवक्ता उपासक सहयोगी उपासक द्वारा राग, द्वेष, क्रोध, मान, माया, लोभ आदि अठारह पापों को नियंत्रित करने व उनका तात्विक अर्थ समझाते हुए परिवार के साथ किस तरह सुख व शांति से रह सकते है अच्छे ढंग से बतलाया जा रहा है। आत्मा को उसके कर्मचारियों द्वारा कैसे अनुशासित किया जाए आदि अनेक विषयों पर सुंदर आध्यात्मिक जानकारी दी जा रही है।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा आदर्श नगर के अध्यक्ष श्री अनिल जैन व मंत्री श्री अशोक जैन, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भीकम जैन व मंत्री धर्मचंद जैन, तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्ष मंजु जैन व मंत्री सीमा जैन अच्छा प्रयास कर रहे हैं।


