सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दक्षिण मुंबई में जाप दिवस पर गूंजा नवकार मंत्र, साधना से आत्मशुद्धि का संदेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

दक्षिण मुंबई में जाप दिवस पर गूंजा नवकार मंत्र, साधना से आत्मशुद्धि का संदेश

Last updated: September 13, 2026 12:38 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतर्गत जाप दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावना के साथ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ कन्या मंडल, दक्षिण मुंबई द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति से हुआ साध्वीश्रीजी ने जाप दिवस की महत्ता बताते हुए मंत्र-जाप के माध्यम से आत्मशुद्धि, एकाग्रता एवं आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा दी।
शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी ने कहा- साधना के क्षेत्र में विकास करने का प्रथम सूत्र है मन पर नियंत्रण करना। क्योंकि मन को संयमित करना, वाणी व काया की प्रवृत्ति को वश में करना कठिनतम है। कहा गया है कि “मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः”। मन को ही चंचल अश्व कहा गया है, इसे जप के द्वारा ही एकाग्र किया जा सकता है। यह हमारा मन बन्ध एवं मुक्ति का साधन है। जैन शासन में नवकार मंत्र को महामंत्र कहा गया। इसमें पंच परमेष्ठी का जप के साथ स्मरण है। जप अनुष्ठान से शान्ति संभव है।
शासन श्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी ने कहा- जप के द्वारा मानसिक शुद्धि को प्राप्त किया जा सकता है। जब जप के द्वारा मन की संवेदनाएं कम करके एकाग्र मन से अगर हम सह-अस्तित्व के साथ गहरा चिन्तन-मनन करते हैं, तो हमारी ऊर्जा एक नई शक्ति के साथ प्रस्फुटित हो जाती है। साध्वी श्री चेलनाश्री जी ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के महाराष्ट्र राज्य प्रभारी रोशन मेहता, अणुव्रत समिति मुंबई से अध्यक्ष रमेश सोनी, उपाध्यक्ष सुमन चपलोत, मनोहर कच्छरा, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के वरिष्ठ श्रावक तथा फाउंडेशन के ट्रस्टी राकेश कठोटिया, टीपीएफ मुंबई सिटी ब्रांच नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश मेहता, की विशेष उपस्थिति रही।
आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन से मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से अध्यक्ष देवेन्द्र डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद से अध्यक्ष सुमीत सुराणा, मंत्री श्रेयांस मुनोत, तेरापंथ महिला मंडल से अध्यक्षा लतिका डागलिया, तेरापंथ किशोर मंडल एवं अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई से सहयोजक नरेंद्र मुनोत, सहित सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य, हुलासी चोरडिया, चंद्रप्रकाश मादरेचा, सूर्यप्रकाश मादरेचा, संपतलाल मादरेचा, रमेश मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। श्रावक श्राविकाओं की भी बहुत अच्छी उपस्थिति रहीं। यह जानकारी सभा प्रचार मंत्री नितेश धाकड़ एवं तेयुप उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांदिवलीः व्रत से आत्मविश्वास एवं करणीय अकरणीय का विवेक जागृत होता है
Next Article पालघर में अणुव्रत समिति ने मनाया ‘व्रत चेतना दिवस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उपनिरीक्षक दलसिंगार का इलाज के दौरान निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
state
September 13, 2026
गन्ने के खेत से निकली नीलगाय ने पूर्व प्रधान पर किया हमला, मौके पर मौत
state
September 13, 2026
पालघर में अणुव्रत समिति ने मनाया ‘व्रत चेतना दिवस
social
September 13, 2026
कांदिवलीः व्रत से आत्मविश्वास एवं करणीय अकरणीय का विवेक जागृत होता है
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?