सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम

Last updated: September 11, 2026 3:05 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

सवाई माधोपुर। परम पावन गुरुदेव की असीम अनुकम्पा और आशीर्वाद से प्रवक्ता उपासक श्रीमान पारस मलजी दुगड़ व सहयोगी उपासक श्रीमान रमेश कुमारजी सिंघवी मुंबई से आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) पधारे। यहां पर्युषण की पूर्व संध्या से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस पर्युषण महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पर्युषण महापर्व पर केन्द्र द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम, प्रातःकालीन प्रवचन, दोपहर की तत्व चर्चा, सायंकालीन गुरु वन्दना, प्रतिक्रमण, अर्हत वंदना और रात्रिकालीन प्रवचन का कार्यक्रम व्यवस्थित और सुन्दर ढंग से चल रहे है। प्रातःकालीन प्रार्थना व मंगलपाठ के साथ एक घण्टे का प्रेक्षा ध्यान व योग का सेशन बहुत जबरदस्त चल रहा है। जैन व जैनेतर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।यह कार्यक्रम एक ही समय होता है।
प्रातःकालीन प्रवचन में प्रवक्ता उपासक पारसमल जी दुगड़ आगम वाणी, दिवस आधारित विषय के बारे में सुन्दर ढंग से समझा रहे है। सहयोगी उपासक रमेश कुमारजी सिंघवी ने खाद्य संयम, स्वाध्याय व सामायिक दिवस के बारे अच्छी जानकारी दी।
दोपहर में तत्वचर्चा चल रही है। रात्रिकालीन प्रवचन में प्रवक्ता उपासक द्वारा राग, द्वेष, क्रोध, मान, माया, लोभ आदि अठारह पापों को नियंत्रित करने व उनका तात्विक अर्थ समझाते हुए परिवार के साथ किस तरह सुख व शांति से रह सकते है अच्छे ढंग से बतलाया जा रहा है। सहयोगी उपासक द्वारा तेरापंथ दर्शन के बारे में समझाया जा रहा है।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा आदर्श नगर के अध्यक्ष श्री अनिल जैन व मंत्री श्री अशोक जैन, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भीकम जैन व मंत्री धर्मचंद जैन, तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्ष मंजु जैन व मंत्री सीमा जैन के सार्थक श्रम से दिन भर अच्छी उपस्थिति देखने को मिल रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मुसाफिर कैफे’ में सुधा के किरदार से दिल जीत रहीं वेदिका पिंटो, जानें 7 वजहें
Next Article कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ में सुधा के किरदार से दिल जीत रहीं वेदिका पिंटो, जानें 7 वजहें
entertainment
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?