एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज की पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल स्टारर ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे ज़्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। एक कल्ट फ्रैंचाइज़ी से सिल्वर स्क्रीन तक का रास्ता तय करने वाली यह फिल्म अपने अनाउंसमेंट के समय से ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है। सभी मिर्ज़ापुर की भौकाल से भरी दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव लेना चाहते हैं, और इसी विजन के साथ रितेश सिधवानी ने इस कल्ट फेनोमेनन को बड़े लेवल पर सिनेमाघरों तक लाया है। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एक तरफ ज़बरदस्त कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कलीना भैया उर्फ़ पंकज त्रिपाठी और मुन्ना भैया उर्फ़ दिव्येंदु ने फिल्म को मिल रहे जबरदस्त प्यार के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
‘कालीन भैया’ यानी पंकज त्रिपाठी और ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु ने सोशल मीडिया पर अपने ‘भौकाल’ वाले अंदाज़ में कुर्सियों पर बैठे हुए एक तस्वीर साझा की है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के जबरदस्त प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया है। साथ ही पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:
” फैमिली हैं आप लोग हमारी.. और आपने साबित कर दिया!!
मिर्जापुर फैमिली की तरफ से धन्यवाद ”
https://www.instagram.com/p/DdDroS2SlDP/?stkn=ZmN0Z2h5YnY3NWEx
फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की कास्ट में शामिल होते हुए कहना होगा कि यह सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाले हैं।
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश किए जाने वाले ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है। पुनीत कृष्णा ने इसकी कहानी और स्क्रिप्ट लिखे हैं। वहीं, फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। जबकि, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

