पर्वत पाटिया। तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल पर्वत पाटिया द्वारा 5 सितंबर को महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भिक्षु सभागार पर्वत पाटिया में हुआ।
शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी ठाणा -5 के ऊर्जा पाथेय से एवं साध्वी श्री सौभाग्य श्रीजी और साध्वी श्री मंजुलयशा जी के अथक श्रम व समय नियोजन से महासती अंजना की संघर्षों की दास्तां प्रस्तुत कि गई कन्याओं एवं युवती बहिनों द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ उसके पश्चात महिला मंडल अध्यक्ष सुमन जी बैद ने पधारे हुए सभी अतिथि गणों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति मंगलकामना की।
सती अंजना जैसी धीरता,सहनशीलता हम सब में भी आए उसके पश्चात सभी प्रायोजकों का सम्मान किया गया बिना आडंबर सादगी पूर्ण इस भाव यात्रा के मुख्य किरदार राजा प्रहलाद,रानी केतुमती के पुत्र पवन, और उनके मित्र प्रहस्त , राजा महेंद्र की पुत्री अंजना एवं उनकी मित्र बसंत माला के जीवन को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया कन्याओं व बहिनों ने पूरा सदन ओम अर्हम की ध्वनि से गूंज उठा ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य बिंदु जी भंसाली व सिटी लाइट से शिल्पा जी की भी विशेष उपस्थित रही जैन प्रतीक के साथ उनका सम्मान किया गया इसे सफल बनाने में कन्याओं ,बहिनों, सभा, युवक परिषद एवं टेक्नोलॉजी व सुंदर संचालन में चांदनी जी सिंघवी,स्नेहा छाजेड़ , रिषभ चोपड़ा का भी श्रम रहा। परिसंवाद में भाग लेने वाले सभी पात्रों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया अंत में महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने इस सफलतम आयोजन के लिए साध्वी श्री जी के प्रति कृतज्ञता एवं सभी का तहे दिल सेआभार ज्ञापन किया
कार्यक्रम में लगभग 600 से 700 व्यक्तियों की उपस्थिति रही
पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

