पर्वत पाटिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में 4 सितंबर को तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान तेरापंथ भवन में किया गया। शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी से सभी भाई बहिनों ने मंगल पाठ सुन कर अनुष्ठान का प्रारंभ किया। अनुष्ठान प्रारंभ करने से पूर्व नमस्कार महामंत्र के साथ उवसग्गहर स्त्रोत व लोगस्स का ध्यान किया गया।
अध्यक्ष सुमन जी बैद ने सभी को साधुवाद देते हुए आयंबिल का महत्व बताया और इस आयंबिल के प्रायोजक श्रीमती सरला ज्ञानचंद जी कोठारी परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनका सम्मान किया गया।
साध्वी श्री जी की विशेष प्रेरणा औरआयंबिल के संयोजक श्रीमती ललिता जी पारख ,मैना जी बैद, मधु जी सिंगी के श्रम व सभी भाई बहिनों के सहयोग से आयबिल की एक माला(108) भाई बहिनों के द्वारा पूर्ण हुई। आयंबिल अनुष्ठान में महिला मंडल की पूरी टीम, सभा, युवक परिषद ,का पूर्ण सहयोग मिला सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया मंत्री मधु झाबक ने किया।
पर्वत पाटिया में सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान का आयोजन

