सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्यार के खूबसूरत एहसास से सजा ‘द रेवोल्यूशनरीज’ का रोमांटिक ट्रैक ‘माहिया’ हुआ रिलीज़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

प्यार के खूबसूरत एहसास से सजा ‘द रेवोल्यूशनरीज’ का रोमांटिक ट्रैक ‘माहिया’ हुआ रिलीज़

Last updated: September 6, 2026 2:05 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

आकाशदीप सेनगुप्ता द्वारा कंपोज सुकून से भरे इस रोमांटिक गाने को मशहूर सिंगर नीति मोहन और तुषार जोशी ने अपनी प्यारी आवाज से सजाया है। ‘माहिया’ गाने के बोल टोलिया लवराज सिंह और गौरव चक्रवर्ती ने लिखे हैं, जिसमें प्यार होने के एहसास, सुकून और छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करने की खुशी दिखाई गई है।

‘द रिवोल्यूशनरीज़’ की हिम्मत और बगावत के बीच, इसका नया गाना ‘माहिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना सीरीज़ में एक प्यारा और रोमांटिक एहसास जोड़ता है। टी-सीरीज़ द्वारा प्रेजेंट किया गया यह ट्रैक सिर्फ कोमल ही नहीं बल्कि सुकून देने वाला और बेहद मेलोडियस है। गाने में किसी को पाने की चाह और उस शख्स की मौजूदगी की खुशी को खूबसूरती से कैद किया गया है। गाने के बोल उस महिला को तारीफ करते हैं जिसके लिए इसे रचा गया है। एक तरह से यह गाना ज़िंदगी में आए प्यार, अपनापन और मकसद का जश्न मनाती है।

गाने को आकाशदीप सेनगुप्ता द्वारा कंपोज़ किया गया है। ‘माहिया’ के खूबसूरत बोल टोलिया लवराज सिंह और गौरव चक्रवर्ती ने लिखे हैं, जबकि सिंगर नीति मोहन और तुषार जोशी ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल यह बताते हैं कि प्यार में एक शख्स आपका सब कुछ बन जाता है। अपनी प्यारी धुन और कमाल के म्यूज़िकल अरेंजमेंट के साथ, ‘माहिया’ सुनने में एक प्यार से भरा अपनापन और खुशी देने वाला एहसास है।

गाने के बारे में बात करते हुए सिंगर नीति मोहन कहती हैं, “‘माहिया’ एक बहुत ही खूबसूरत और प्यारा गाना है। इसकी मेलोडी और लिरिक्स से झलकने वाला अपनापन मुझे बेहद पसंद आया। मुझे जो बात खासतौर पर पसंद आई, वह है कि जिस तरह से यह गाना उस महिला का जश्न मनाता है जिससे वह शख्स प्यार करता है, उसे अपने भावनाओं के केंद्र रखता है और उसे यह बताने का एक खूबसूरत तरीका ढूंढता है कि वह उसके लिए सब कुछ है। उस एहसास में बहुत ही पाक और सहज बात है, और तुषार और मुझे इसे बनाने में बहुत मज़ा आया। मुझे उम्मीद है कि लिसनर्स इसकी सॉफ्ट, रोमांटिक एनर्जी को एन्जॉय करेंगे और इसमें प्यार के अपने खूबसूरत लम्हे महसूस करेंगे।”

‘माहिया’ सचिंद्र नाथ सान्याल (रोहित सराफ) और प्रतिभा लाहिड़ी (प्रतिभा रांटा) के बीच पनपते प्यार के एहसास को पेश करने वाला एक रोमांटिक गाना है। चाँदनी रात में छतों पर इस गाने को रियल टच देने के लिए कृति महेश द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। गाने में यह जोड़ा एक दूसरे के साथ कुछ शरारत करता है और ऐसे ही उनकी नजदीकियां बढ़ जाती है जो एक खूबसूरत इंटिमेट डांस में बदल जाता है।

‘द रेवोल्यूशनरीज’ का डायरेक्शन और सीरीज के लिए निर्माण मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने किया है। इस हाई-ऑक्टेन पीरियड ड्रामा को मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘द रेवोल्यूशनरीज’ भारत की आजादी की लड़ाई की अनकही कहानी को एक दमदार और एंटरटेनिंग सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करती है। यह सीरीज संजीव सान्याल की बेस्टसेलर किताब ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है। संयुक्‍ता चावला शेख, अक्षिता वधवाना, शोभित नारंग और रुत्वी मेहता ने इसे लिखा है। ‘द रेवोल्यूशनरीज’ में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में हैं, जबकि जेसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘द रेवोल्यूशनरीज़’ के दिल को छू लेने वाले गाने ‘माहिया’ की बात करें तो इसकी खूबसूरत धुन, प्यारे आवाज़ और बेहद रोमांटिक एहसास किसी के भी दिल को सुकून और अपनापन देने वाली है। बता दें कि यह गाना अब सभी बड़े म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है, इतना ही नहीं इसके म्यूजिक वीडियो को टी – सीरीज के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेम्बूर में सामूहिक आयम्बिल अनुष्ठान, तप एवं त्याग का दिया संदेश
Next Article मोहनलाल स्टारर L367 का हुआ बड़ा ऐलान, नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम होगा ‘ऑपरेशन गंगा’!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026
पर्वत पाटिया में सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान का आयोजन
social
September 6, 2026
तेरापंथ भवन, सिटीलाइट-सूरत में  नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा का आय़ोजन
social
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?