सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘दायरा’ के ट्रेलर पर बॉलीवुड हुआ फिदा! आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों ने जमकर लुटाया प्यार!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘दायरा’ के ट्रेलर पर बॉलीवुड हुआ फिदा! आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों ने जमकर लुटाया प्यार!

Last updated: September 2, 2026 12:37 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

‘दायरा’ के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। कई बड़े सितारे सोशल मीडिया पर मेघना गुलज़ार की इस नई फिल्म को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर कर चुके हैं। कोई फिल्म की पूरी कास्ट को “पावरहाउस” बता रहा है, तो कोई फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार की “ताकत और संवेदनशीलता” की तारीफ कर रहा है। यानी फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में बज़ अभी से काफी हाई है!
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार के साथ ‘राज़ी’ में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “दिस कास्ट प्लस माय फेवरेट डायरेक्टर… से नो मोर।” यानी इतनी शानदार कास्ट और मेरी फेवरेट डायरेक्टर… अब और क्या ही कहें! वहीं ‘सैम बहादुर’ में मेघना गुलज़ार के साथ काम कर चुके विक्की कौशल ने उनकी उस काबिलियत की तारीफ की, जिसके जरिए वह “ब्लर्ड लाइन्स वाली दुनिया” को एक्सप्लोर करती हैं। साथ ही उन्होंने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की “जुगलबंदी” को देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की।
इस एक्साइटमेंट को एकदम परफेक्टली समेटते हुए करण जौहर ने लिखा, “सो मेनी फेवरेट्स इन वन फिल्म!” यानी एक ही फिल्म में इतने सारे फेवरेट्स! उन्होंने मेघना गुलज़ार के “जीनियस एट प्ले” की तारीफ करते हुए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। सोहा अली खान और करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर भी ‘दायरा’ के ट्रेलर की तारीफ करने वालों में शामिल रहीं और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर किया। इंडस्ट्री पहले ही ‘दायरा’ के ट्रेलर पर अपना प्यार बरसा रही है। ऐसे में साफ है कि इस ट्रेलर ने बॉलीवुड के दिल में अपनी जगह बना ली है। अब 18 सितंबर का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है! जंगली पिक्चर्स और डॉक्टर जयंतिलाल गडा (पेन स्टूडियोज़) द्वारा प्रोड्यूस की गई और पेन मरुधर द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की जा रही ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विलेपार्ले में हैप्पी कपल खुशियां डबल वृहद युवा दांपत्य कार्यशाला का सुंदर आयोजन
Next Article नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 2, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला
social
September 2, 2026
हम और हमारा धर्म संघ’ विषय पर विशेष कार्यशाला संपन्न
social
September 2, 2026
नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?