विकास धाकड़/ मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल, विलेपार्ले द्वारा “हैप्पी कपल – खुशियाँ डबल” कपल शिविर का आयोजन सरदार बाग हॉल, विलेपार्ले में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री राकेश कुमारी जी आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक स्वर्गीय श्रीमती शंकरीबाई भुरालाल जी कोठारी,श्री सुरेश जी कोठारी श्री विनोद जी कोठारी एवं समस्त कोठारी परिवार,गजपुर-विलेपार्ले रहे।
कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ साध्वी श्री जी के नवकार मंत्र से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। तेयुप अध्यक्ष महेंद्र जी वडाला एवं महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती कुसुम जी कोठारी ने स्वागत वक्तव्य दिया। साध्वी श्री विपुल यशा जी एवं साध्वी श्री चेतस्वी प्रभा जी ने परिवार एवं रिश्तों की मधुरता को दर्शाती सुंदर गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी श्री मलय विभा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे शिविर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे उन्नति की ओर ले जाते हैं तथा कपल शब्द का सुंदर विश्लेषण प्रेषित किया ।
साध्वी श्री जी राकेश कुमारी जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ एवं खुशहाल दंपती ही सुखी परिवार और सशक्त समाज की नींव रखते हैं। उन्होंने वर्तमान विवाह व्यवस्था में आ रहे परिवर्तनों को चिंतन का विषय बताते हुए कविता एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सहयोग का महत्व समझाया। पति-पत्नी के रिश्ते को समझाते हुए कहा कि दोनों का संबंध हाथ और आँख जैसा होना चाहिए—एक-दूसरे की जरूरत को समझने वाला, सहयोगी एवं संवेदनशील। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राकेश जी खटेड़ क्वालिफाइड CA, फाइनेंशियल खाते कंसल्टेंट, लाइफ कोच एवं जीवन विज्ञान के इंटरनेशनल ट्रेनर हैं।
उन्होंने अपने रोचक प्रयोगों, हास्यपूर्ण प्रसंगों एवं व्यक्तिगत अनुभवों से पूरे सभागार को अंत तक पूरी तरह तल्लीन एवं एंगेज्ड रखा। उन्होंने खुशहाल दांपत्य के पाँच सरल सूत्र दिए—Happy रहिए, React नहीं Respond कीजिए, Compliment तुरंत करें और Complaint के लिए 24 घंटे दें, Feelings Express करें तथा एक-दूसरे को समझते हुए साथ चलें। उनके वक्तव्य ने दंपत्तियों को अपने रिश्तों को नए दृष्टिकोण से देखने एवं छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से जीवन में खुशियाँ बढ़ाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुंबई सभा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जी कोठारी, कोषाध्यक्ष श्री रिंकू जी बाफना, चिकित्सा प्रभारी श्री नरेंद्र जी तातेड, श्री नवरतन जी गन्ना, श्री विनोद जी बोहरा,भारत जैन महामंडल युवा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जी कोठारी, TPF राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनीष जी कोठारी, श्री अर्जुन जी चौधरी, श्री प्यारचंद जी मेहता, श्री विष्णु जी बाफना एवं श्री बाबूदाल जी समदरिया ,भानु कुमार जी नाहटा, विमलाजी नाहटा, सरला जी लिंगा, गोमती बाई मेहता, कमला बाई गन्ना सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री सुरेंद्र जी कोठारी, श्री मनीष जी कोठारी , श्री विनोद जी कोठारी , राजेंद्र जी कोठारी ने अपने भावों को व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक रोचक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन अनिल जी बापना ने किया। अंधेरी, विलेपार्ले, सांताक्रूज़, खार एवं बांद्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों से दंपत्तियों की सराहनीय उपस्थिति रही। शिविर का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सीखे गए सूत्रों को जीवन में उतारकर रिश्तों में प्रेम, संवाद और सामंजस्य बढ़ाया जाए।
विलेपार्ले में हैप्पी कपल खुशियां डबल वृहद युवा दांपत्य कार्यशाला का सुंदर आयोजन

