सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सामाजिक सरोकार के दो महत्वपूर्ण आयामों को लेकर तेयुप चेंबूर और बीएमसी की सबसे कम उम्र की नगरसेविका के बीच सार्थक संवाद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सामाजिक सरोकार के दो महत्वपूर्ण आयामों को लेकर तेयुप चेंबूर और बीएमसी की सबसे कम उम्र की नगरसेविका के बीच सार्थक संवाद

Last updated: August 30, 2026 9:58 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई, चेंबूर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के दो महत्वपूर्ण सामाजिक आयाम “Vision for Visionless 2.0” एवं “Mega Blood Donation Drive (MBDD)” को लेकर तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर की टीम ने आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 151 की सबसे कम उम्र की नगरसेविका कु. काशिश फुलवारिया से भेंट की। नगरसेविका कु. काशिश फुलवारिया ने अत्यंत उत्साह एवं उमंगपूर्ण वातावरण में परिषद् का स्वागत किया, जिससे परिषद् के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन हुआ। इस अवसर पर तेयुप चेंबूर के कर्मठ एवं उत्साही मंत्री कपिल मेहता ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के दोनों सामाजिक आयामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कपिलजी ने Vision for Visionless 2.0 के अंतर्गत नेत्रदान के महत्व को बताते हुए कहा कि नेत्रदान के माध्यम से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में दृष्टि की नई रोशनी लाई जा सकती है। साथ ही MBDD के माध्यम से रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। पूर्व नगरसेवक राजेशजी फुलवारिया एवं वर्तमान नगरसेविका कु. काशिश फुलवारिया ने दोनों सामाजिक अभियानों की जानकारी को रुचिपूर्वक सुना। उन्होंने वर्तमान समय में नेत्रदान एवं रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी अभियानों की आवश्यकता को समझते हुए इनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयासों में सहयोग की सहमति व्यक्त की।
तेयुप चेंबूर के मीडिया प्रभारी निलेश राठौड़ ने परिषद् एवं फुलवारियाजी के बीच सामाजिक समन्वय को और मजबूत करने तथा इन दोनों जनहितकारी अभियानों को व्यापक स्तर तक पहुँचाने की आवश्यकता पर विचार साझा किए। इस अवसर पर कपिल मेहता एवं निलेश राठौड़ ने नेत्रदान एवं रक्तदान को सामाजिक आवश्यकता बनाते हुए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ इन अभियानों को आगे बढ़ाने की सहमति व्यक्त की। यह भेंट मानव सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विधायक मंगेश कुडालकरजी ने किया ‘Vision for Visionless 2.0’ एवं ‘MBDD’ के बैनर का अनावरण
Next Article नानी और कीर्ति सुरेश की जबरदस्त एनर्जी से भरपूर ‘द पैराडाइज’ का ‘येशा नागुला’ रिलीज, अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया म्यूजिक!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026
नानी और कीर्ति सुरेश की जबरदस्त एनर्जी से भरपूर ‘द पैराडाइज’ का ‘येशा नागुला’ रिलीज, अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया म्यूजिक!
entertainment
August 30, 2026
विधायक मंगेश कुडालकरजी ने किया ‘Vision for Visionless 2.0’ एवं ‘MBDD’ के बैनर का अनावरण
social
August 30, 2026
क्या ‘खतरों के खिलाड़ी’ से बाहर हो रहे हैं ओरी? चोट के बाद भावुक पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें, बोले- “कभी-कभी हार स्वीकार करनी पड़ती है”
entertainment
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?