सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 69000 शिक्षक भर्ती : साजिश के तहत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का बैंक खाता सीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

69000 शिक्षक भर्ती : साजिश के तहत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का बैंक खाता सीज

Last updated: August 25, 2026 10:42 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अभ्यर्थियों ने की मुलाक़ात, लगाई गुहार
  • खाता सीज होने से अभ्यर्थी वकीलों को नहीं दे पा रहे फीस
  • 8 सितंबर को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में होनी हैं सुनवाई
  • धीरज कुमार पाण्डेय नाम के युवक ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अमित मौर्य के खाते में बिना बातचीत किए भेजे थे 500 रूपये
  • उसी 500 रूपये को लेकर प्रयागराज के कर्नल गंज थाने में मुकदमा दर्ज करया है

लखनऊ । 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बैंक खाते सीज किए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में आगामी सुनवाई के दौरान कानूनी पैरवी से रोकने के लिए साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके लखनऊ स्थित आवाज पर मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
अभ्यर्थी अमित मौर्य के अनुसार, धीरज कुमार पाण्डेय नामक युवक ने बिना किसी बातचीत के उनके बैंक खाते में 500 रुपये भेजे। अमित का कहना है कि वह धीरज को न तो जानते हैं और न ही पहचानते हैं। इसके बाद इसी 500 रुपये के लेनदेन को लेकर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका आरोप है कि इस कार्रवाई के कारण उनका बैंक खाता सीज हो गया, जिससे वह अपने अधिवक्ताओं की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं।
अभ्यर्थी अमित मौर्य ने आरोप लगाया कि उनके साथ साजिश की जा रही है, ताकि वह सुप्रीम कोर्ट में अपनी कानूनी पैरवी के लिए अधिवक्ता न कर सकें। वहीं अभ्यर्थी विक्रम ने कहा कि पहले आरक्षण के अधिकार से वंचित कर अन्याय किया गया और अब सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। अभ्यर्थी इरशाद अहमद ने मांग की कि 8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में सरकार के अधिवक्ता उपस्थित रहें और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जारी 6800 की सूची का मजबूती से बचाव करें। अभ्यर्थियों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी शिकायत सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उप मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने वालों में अमित मौर्य, विक्रम यादव, रामसुयश मौर्य, कल्पना राजपूत, इरशाद अहमद शामिल रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन
Next Article सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीज़र दिखाता है रहस्य और रोमांच से भरी फोकलोर की अनदेखी दुनिया!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
national state
October 25, 2026
‘प्रताप’ के मेकर्स ने एसीपी दलेर सिंह के किरदार में तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक किया जारी
entertainment
October 24, 2026
इंडिया के टॉप 1% में सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर: “अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था”
entertainment
October 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?