विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म गवर्नर इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत के 1991 के आर्थिक संकट से प्रेरित है और एक ऐसे अनसुने नायक की प्रेरणादायक कहानी दिखाती है, जिसने देश को इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म की भावनात्मक कहानी और मनोज बाजपेयी के दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यही वजह रही कि फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की।
सिनेमाघरों में सफलता के बाद गवर्नर को प्राइम वीडियो पर रेंट के लिए रिलीज़ किया गया, जहां भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिलहाल यह फिल्म प्राइम वीडियो रेंट पर खरीदारी (परचेज़) के मामले में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और इसने हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का यह शानदार डिजिटल प्रदर्शन दिखाता है कि दर्शकों का उत्साह अब भी बरकरार है और वे सिनेमाघरों के बाद भी इस कहानी को देखने के लिए इसे खरीद रहे हैं।
मनोज बाजपेयी ने फिल्म गवर्नर में अपने अभिनय से उस अनसुने नायक के किरदार को बेहद प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा है। भारत के 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में उनके भावपूर्ण और सहज अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने फिल्म की प्रेरणादायक कहानी और दमदार प्रस्तुति की भी जमकर सराहना की। प्रभावशाली संवादों से सजी यह शानदार फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। इसकी कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म गवर्नर ने प्राइम वीडियो रेंट चार्ट में हासिल किया नंबर 1 स्थान, हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन को छोड़ा पीछे

