कांदिवली (मुंबई)। शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वी श्री विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ के सान्निध्य में आचार्य श्री महाश्रमणजी द्वारा नव मनोनीत युवाचार्य श्री डा. महावीर कुमारजी का वर्धापना समारोह भव्य रूप में आयोजित किया गया । साध्वी वृंद ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंगलाचरण कांदिवली महिला मंडल ने किया।
स्वागत भाषण श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन मंत्री जगदीश परमार व तेरापंथी सभा अध्यक्ष मीठालाल धाकड़ ने दिया। तेयुप कांदिवली ने गीतिका की प्रस्तुति दी। साध्वी श्री विद्यावतीजी ने कहा-तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु से लेकर यानी लगभग 265 वर्षों से तेरापंथ में एक आचार्य के नेतृत्व की स्वस्थ परंपरा चल रही है। वर्तमान आचार्य ही अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करते हैं। कोई भी साधु पद के लिए उम्मीदवार नहीं बनता। आचार्य प्रवर ने अपनी दूरदर्शिता से श्रेष्ठ श्रुताधारक डा. महावीर कुमारजी को युवाचार्य पद पर प्रतिष्ठापित कर संपूर्ण जनमेदिनी को आश्चर्यचकित कर दिया। वर्धापना समारोह में मैं मंगलकामना करती हूँ कि युवाचार्यवर निरामय एवं चिरायु बनें।
साध्वी प्रियंवदाजी ने संयोजकीय वक्तव्य में कहा-युवाचार्य श्री महावीर कुमार जी में ऋजुता, मृदुता, विनम्रता, विद्वत्ता आदि गुणों का समावेश है। युवाचार्य के हृदय में गुरु के प्रति जो समर्पण भाव है वह सबके लिए अनुकरणीय है। दीक्षित होने के बाद उन्होंने शिक्षा, संयम एवं साधना के द्वारा प्रगति की ऊंचाइयों का स्पर्श किया है। साध्वी प्रेरणाश्रीजी ने भावपूर्ण कविता, साध्वी मृदुयशाजी ने एवं साध्वी ऋद्धियशाजी ने वक्तव्य के माध्यम से युवाचार्यश्री की वर्धापना की ‘साध्वी वृंद ने सामूहिक गीत “घर-घर उड़े रे गुलाल “की सुंदर प्रस्तुति कर भावविभोर कर दिया । कांदिवली एवं बोरीवली तेरापंथ महिला मंडल ने इंद्रधनुष का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया कांदिवली ज्ञानशाला ने “चयन समिति की बैठक “नामक सुंदर संवाद प्रस्तुत कर वर्धापना की । 
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने युवाचार्य डॉ महावीर कुमार जी के प्रति मंगल भावनाएं व्यक्त की। भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ख्यालीलाल तांतेड ने आचार्य महाश्रमण जी द्वारा मुख्य मुनि महावीर कुमार जी को युवाचार्य मनोनीत किए जाने पर भारत जैन महामंडल की और से शुभकामनाएं प्रेषित की। तेरापंथी सभा मुंबई अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने कहा युवाचार्य महावीर कुमार जी सरल सहिष्णु और विनम्र भाव का व्यक्तित्व है हम युवाचार्य के प्रति श्रद्धा भाव से आपके आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामना करते हैं।
मुंबई सभा के पुर्व अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ व भारती सेठिया ने गीत के द्वारा अभिवंदना दी। मुंबई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, मनोहर गोखरू, भारत जैन महामंडल राष्ट्रीय महिला मंडल अध्यक्षा तरुणा बोहरा,अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल महामंत्री रचना हिरण ने अपनी श्रद्धा एवं शुभकामनाएं अर्पित की। मालाड सभा अध्यक्ष रतनलाल लोढा, बोरीवली सभा अध्यक्ष मानव सिंघी, कांदिवली महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला कोठारी,मालाड़ तेयुप अध्यक्ष सुनिल धींग,कांदिवली तेयुप मंत्री विमल धाकड़,ने अपना वक्तव्य दिया। कांदिवली सभा मंत्री विनोद कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रमोद डांगी,तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़, उपाध्यक्ष पंकज कच्छारा व भावेश चोरड़िया,मालाड सभा मंत्री विनोद सोलंकी,तेयुप मंत्री मयंक गोलेछा, उपासक राजेंद्र मुणोत,महिला मंडल अध्यक्षा उर्मिला भंडारी तथा जोगेश्वरी से पालघर चौखले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। संघ गान के सामुहिक संघान से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कांदिवली में हुआ युवाचार्य वर्धापना का भव्य आयोजन

