विकास धाकड़/नालासोपारा (मुंबई)। तेरापंथ सभा नालासोपारा के तत्वावधान में हरी बाग हॉल के प्रांगण में आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ।
तत्पश्चात सभा अध्यक्ष भरत भलावत ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का भावपूर्ण स्वागत अभिनंदन किया। भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध गायिकाओं स्वीटी मेहता एवं रिंकल लोढ़ा ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “आओ-आओ भिक्षु स्वामी” “कल्पतरु रा बीज फल्या” “मुनिद मोरा” सहित अनेक भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं,जिन पर पूरा सभागार भिक्षु मय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7:30 बजे समयानुसार हुआ और रात्रि 11:30 बजे तक चला। इस दौरान वसई, विरार, नालासोपारा से पधारे हुवे सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद लिया तथा पूरे आयोजन में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की सफलता में तेरापंथ सभा नालासोपारा की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
सभा अध्यक्ष भरत भलावत, उपाध्यक्ष पारस बापना, नरेंद्र सोलंकी, मंत्री रमेश ढालावत, कोषाध्यक्ष मदनलाल धाकड़, सहमंत्री राजेश छाजेड़, कमलेश खाब्या, संगठन मंत्री अशोक सोलंकी, प्रचार मंत्री चंद्रेश बोहरा, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री उमेश कोठारी सहित समस्त कार्यकारिणी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी प्रकार तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा कोठारी, मंत्री आरती कोठारी एवं उनकी पूरी टीम, ज्ञानशाला परिवार, कन्या मंडल तथा किशोर मंडल का भी सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन की सफलता में अनेक समाजसेवियों एवं भामाशाहों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इनमें ओमप्रकाश बापना, भरत भलावत, मदनलाल कोठारी, भावेश कोठारी, मनोहरलाल गुंदेचा,नरेंद्र सोलंकी,मदनलाल धाकड़,अर्पित रमेश ढालावत, भीमराज परमार,ताराचंद खाब्या, अशोक सोलंकी,मिश्रीमल चोरड़िया,मनोज सोलंकी, राजेश छाजेड़,ललित सोलंकी,सुनील धिंग,हीरालाल डागलिया,राकेश डागलिया,जुगराज धाकड़,बसंतीलाल वागरेचा, भरत धाकड़, अनिल परमार, कमलेश परमार, पंकज धाकड़, कांतिलाल कोठारी,नरेश मांडोत,दिलीप कोठारी,संजय सिंघवी,सुरेश धाकड़,महेंद्र मादरेचा,ललित इटोदिया,अजित बेगानी,उत्तम चोरड़िया,महेंद्र सोलंकी तथा प्रवीण दुगड़ सहित अनेक सहयोगियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी एवं कुशल संचालन पारस बापना ने किया, अंत में सभा मंत्री रमेश ढालावत ने पधारे हुए सभी अतिथियों,श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भक्ति संध्या की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था एवं भक्तिमय वातावरण की सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से सराहना की।
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन

