पर्वत पाटिया। तेरापंथी सभा पर्वत पाटिया द्वारा शासन जी साध्वी श्री मधुबाला जी ठाना पांच के सानिध्य में आचार्य भिक्षु का 301वां जन्मदिन, बोधी दिवस, चातुर्मास प्रारंभ,व तेरापंथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथी सभा पर्वत पाटिया के भिक्षु सभागार में किया गया।
शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी ने नमस्कार महामंत्रचार के साथ कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ किया तत्पश्चात साध्वी वृन्द के द्वारा भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया एवं विभिन्न मंत्रोच्चार अनुष्ठान के द्वारा कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ हुआ उसके पश्चात बोधी दिवस पर साध्वी वृंद द्वारा भिक्षु स्वामी की जिवनी के बारे में चातुर्मासिक पक्की पर हाजरी वाचन व तेरापंथ स्थापना दिवस पर साध्वी वृन्द के द्वारा बहुत ही सुंदर संवाद प्रस्तुत किया गया जिसमें तेरापंथ की कुंडली एवं तेरापंथ की अनेक विशेषताओं को उजागर किया गया।
शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी ने प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए आचार्य भिक्षु की अनेक विशेषताओं पर मंगल उद्बोधन का प्रदान किया।सभा अध्यक्ष श्री संजय जी बोहरा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।
महिला मंडल अध्यक्ष सुमन जी बैद ने महिला मंडल द्वारा आयोजित मासिक संबोधि मंथन प्रतियोगिता के बारे में विशेष जानकारी देते हुए संबोधि पुस्तक एवं उत्तर पुस्तिका के बारे में विशेष जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा श्रावक समाज इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया| अंत में शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी के मंगल पाठ से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पर्वत पाटिया में त्री दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

